सीतामढ़ी :- मां के पट खुलते ही उमड़ी आस्था का जन सैलाब

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी (शिवहर) :- माँ दुर्गा की आगमन से शिवहर जिला सहित अन्य जिला भी दुर्गा माता के भक्ति में डूब गया हसि! कहीं बाघ पर सवार दुर्गा मईया तो कहीं शेरावाली मां, कहीं राक्षसों का संहार करती माता भगवती और कहीं मां काली तो कहीं माता का रौद्र स्वरूप तो कहीं मां का सौम्य रूप। नवरात्र के सातवें दिन सोमवार को जैसे हीमाता रानी की पट खुले शक्ति के अलग-अलग रूपों के पूज-अर्चन और दर्शन को .....

Oct 01, 2025 - 18:08
Updated: 12 months ago
0 3
सीतामढ़ी :- मां के पट खुलते ही उमड़ी आस्था का जन सैलाब

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी (शिवहर) :- माँ दुर्गा की आगमन से शिवहर जिला सहित अन्य जिला भी दुर्गा माता के भक्ति में डूब गया हसि! कहीं बाघ पर सवार दुर्गा मईया तो कहीं शेरावाली मां, कहीं राक्षसों का संहार करती माता भगवती और कहीं मां काली तो कहीं माता का रौद्र स्वरूप तो कहीं मां का सौम्य रूप। नवरात्र के सातवें दिन सोमवार को जैसे हीमाता रानी की पट खुले शक्ति के अलग-अलग रूपों के पूज-अर्चन और दर्शन को लोगों की कतार लग गई।

सुबह दस बजे से देर शाम तक भगवती के नेत्र खुलते रहे। दोपहर बाद अधिकांश पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा समेत सभी देवी-देवताओं के नेत्र पट खुल गए और मां का दरबार सज गया। इसके साथ ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पूजा-पंडालों से लेकर सड़क तक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे-जैसे दिन ढ़लता गया लोगों की भीड़ उमड़ती गई। हर कदम पूजा पंडाल की ओर मुड़ रहे थे। महिला, पुरुष, बच्चे, युवक, युवतियां सभी माता के दरबार में पहुंच रहे थे। शाम होते ही पूजा पंडाल और शहर का अधिकांश हिस्सा रंगीन रोशनी से नहा उठा।

पूजा पंडालों में बजे रहे माता के भक्ति गीतों, रंगीन रोशनी के बीच लोगों सैलाब शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक जगह-जगह स्थापित पूजा पंडालों की ओर उमड़ रहा था। थाना रोड में बने पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा एवं अन्य देवी-देवताओं के दर्शन के लिए तो जैसे आस्था का सैलाब उमड़ रहा था। पिपराही की ओर से आने वाले लोग पहले इसी पूजा पंडाल की ओर पहुंच रहे थे। वहां से निकल कर पेट्रोल पंप स्थित पूजा पंडाल में स्थापित मां काली की प्रतिमा को देख अभिभूत हो रहे थे। इधर नवरात्र के सातवें दिन जिले में आस्था और भक्ति चरमोत्कर्ष पर रहा।

पट खुलते ही लोगों की भीड़ उमड़ रही। इस दौरान भव्य और विशाल पंडाल, आकर्षक साज-सज्जा, सुंदर प्रतिमा और अत्याधुनिक रोशनी से सजे दरबार आकर्षण का केंद्र बने रहे। पूजा समिति के पंडालों से निकलती भक्ति गीत आस्था बढ़ाती रही। पूजा पंडाल के आसपास के इलाका समेत पूरे शहर को छोटे-छोटे बल्ब से सजाया गया है। दूधिया रोशनी से पूरा शहर नहा रहा है। आसपास के दुकानों और मकानों पर भी लाइटिंग की गई है।वही जगह जगह मेले का आयोजन किया गया जहां सभी ने चाट पकौड़े का जायजा का लुफ्त उठाया।

 इधर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहे चप्पे चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किया गया वही विधुत कार्यपालक अभियंता अपने विधुत कर्मियों के साथ लाइटिंग को लेकर सभी पंडालों का निरीक्षण करते हुए नजर आए!

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User