सीतामढ़ी :- मुजफ्फरपुर से परिचालित होने वाली लम्बी दूरी की ट्रेनों का परिचालन सीतामढ़ी से होने की मांग उठी

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- समस्तीपुर रेल मण्डल में वर्ल्ड क्लास रेलवे जंक्शन स्टेशन मुजफ्फरपुर के शामिल होने पर डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा को केन्द्रीय रेलवे रेलयात्री संघ एवं कन्फेडरेशन .......

Sep 02, 2025 - 05:27
Updated: 10 months ago
0 6
सीतामढ़ी :- मुजफ्फरपुर से परिचालित होने वाली लम्बी दूरी की ट्रेनों का परिचालन सीतामढ़ी से होने की मांग उठी

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी :- समस्तीपुर रेल मण्डल में वर्ल्ड क्लास रेलवे जंक्शन स्टेशन मुजफ्फरपुर के शामिल होने पर डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा को केन्द्रीय रेलवे रेलयात्री संघ एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इण्डिया ट्रेडर्स (कैट) के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुन्दरका ने बढ़ाई दिया है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अब मुजफ्फरपुर से शुरू होने वाली ट्रेनों का विस्तार सीतामढ़ी जंक्शन तक आसानी से किया जा सकेगा। जिलाध्यक्ष सुन्दरका एवं डीआरयूसीसी के पूर्व सदस्य आलोक कुमार अलावा व्यवसाई विजय कुमार सर्राफ, मदन सर्राफ, अशोक कुमार सर्राफ, कन्हैया मित्तल ने सीतामढ़ी सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर का भी ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर के समस्तीपुर मण्डल से अलग रहने पर कई तकनीकी समस्या आती थी, परन्तु अब वह दूर हो जाएगी। मुजफ्फरपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 13419 / 13420 जनसेवा एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12557 / 12558 सप्त क्रांति एक्सप्रेस, 15215 / 15216 मुजफ्फरपुर नरकटियागंज इंटरसिटी, 15001 / 15002 मुजफ्फरपुर देहरादून राप्ती गंगा एक्सप्रेस, 63267 / 63268 मुजफ्फरपुर पाटलिपुत्र मेमू ट्रेन के सीतामढ़ी तक विस्तार हेतु संघ द्वारा लगातार माँग होती रही है। केन्द्रीय रेलवे रेलयात्री संघ एवं कैट मुजफ्फरपुर से शुरू होने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों को सीतामढ़ी जंक्शन तक विस्तार करने की माँग रेलवे से करता है। मुजफ्फरपुर से शुरू होने वाली ट्रेनों के सीतामढ़ी तक विस्तार से माता सीता की प्राकट्य स्थली सीतामढ़ी में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रेलवे को अतिरिक्त राजस्व का भी लाभ होगा। माता सीता के भव्य मन्दिर के निर्माण से देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को यातायात की सुविधा बढ़ानी जरूरी हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User