सीतामढ़ी :- रक्सौल और चर्लपल्ली (हैदराबाद)के मध्य चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में की गई विस्तार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, -- पूजा स्पेशल के रूप में परिचालन। सीतामढ़ी :- आगामी पर्व त्यौहरों को देखते हुए यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु रेलवे द्वारा रक्सौल और चर्लपल्ली के मध्य चलायी जा रही दो स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करते .......

Sep 02, 2025 - 05:24
Updated: 10 months ago
0 4
सीतामढ़ी :- रक्सौल और चर्लपल्ली (हैदराबाद)के मध्य चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में की गई विस्तार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

-- पूजा स्पेशल के रूप में परिचालन।

सीतामढ़ी :- आगामी पर्व त्यौहरों को देखते हुए यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु रेलवे द्वारा रक्सौल और चर्लपल्ली के मध्य चलायी जा रही दो स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए उसे पूजा स्पेशल के रूप में चलाने का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है -

गाड़ी संख्या 07007 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल चर्लपल्ली से अब 03 सितंबर 025 से 26 नवंबर 025 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को परिचालित की जायेगी ।

गाड़ी संख्या 07008 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल रक्सौल से अब 05 सितंबर 025 से 28 नवंबर 025 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जायेगी ।

गाड़ी संख्या 07051 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल चर्लपल्ली से अब 04 अक्टूबर 025 से 29 नवंबर 025 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को परिचालित की जायेगी ।

गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल रक्सौल से अब 07 अक्टूबर 025 से 02 दिसंबर 025 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जायेगी । उक्त आशय की जानकारी रेल मंडल समस्तीपुर से एक ई - रिलीज जारी कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User