सीतामढ़ी :- सीतामढ़ी को मिला नया डीटीओ, प्रशांत कुमार ने संभाला कार्यभार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :-  जिले को नया जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) मिल गया है। सोमवार को प्रशांत कुमार ने पदभार ग्रहण किया। वे इससे पहले दरभंगा में जिला पंचायती राज पदा.......

Sep 02, 2025 - 05:21
Updated: 10 months ago
0 17
सीतामढ़ी :- सीतामढ़ी को मिला नया डीटीओ, प्रशांत कुमार ने संभाला कार्यभार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी :-  जिले को नया जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) मिल गया है। सोमवार को प्रशांत कुमार ने पदभार ग्रहण किया। वे इससे पहले दरभंगा में जिला पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

गौरतलब है कि 6 जून को तत्कालीन डीटीओ स्वप्निल का तबादला होने के बाद कार्यभार अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) ब्रज किशोर पांडेय को सौंपा गया था। करीब तीन महीने बाद अब जिले को नियमित डीटीओ मिलने से विभागीय कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

कार्यभार संभालने के बाद प्रशांत कुमार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना, विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन पंजीकरण की प्रक्रिया को समय पर पूरा करना होगी। उन्होंने सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे का भी आश्वासन दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User