पटना : संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली होगी ऐतिहासिक : रालोमो

पटना। शहीद जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस (5 सितंबर) को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली आयोजित होगी। रैली का उद्घाटन पार्टी सुप्रीमो व सांसद उपेंद्र कुशवाहा करेंगे। प्रदेश महासचिव राम पुकार सिन्हा ने बताया कि इसमें पूरे बिहार के 38 जिलों से लाखों कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी स्तरों के पदाधिकारी व नेता जुटे हैं।

Sep 01, 2025 - 14:20
0 10
पटना : संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली होगी ऐतिहासिक : रालोमो
File Photo

5 सितंबर को शहीद जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस पर पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में जुटेंगे लाखों कार्यकर्ता
चम्पारण टुडे /पटना। 
पटना। शहीद जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस के अवसर पर आगामी 5 सितंबर को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) द्वारा आयोजित संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली ऐतिहासिक होने जा रही है। इस रैली में पूरे बिहार के 38 जिलों से लाखों कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना जताई गई है।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महारैली का उद्घाटन पार्टी सुप्रीमो व माननीय सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह रैली केवल शक्ति प्रदर्शन नहीं होगी, बल्कि संवैधानिक अधिकार और परिसीमन सुधार की मांग को लेकर एक बड़ा जनसंदेश देने का कार्य करेगी।

पूरे बिहार से जुटेंगे पदाधिकारी व कार्यकर्ता :
इस महारैली में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि, जिला व प्रखंड स्तर के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और संगठन के जिम्मेदार कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में रैली की सफलता को लेकर जोर-शोर से जुटे हुए हैं।

शहीद जगदेव प्रसाद को श्रद्धांजलि :
कार्यक्रम के दौरान भारत लेनिन कहे जाने वाले शहीद जगदेव प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह महारैली उनके आदर्शों और बलिदान को याद करने के साथ-साथ सामाजिक न्याय और समान अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का भी अवसर होगी।

पार्टी की रणनीति पर सबकी नज़र :
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह रैली आने वाले दिनों में रालोमो की रणनीति और बिहार की राजनीति में उसके प्रभाव को लेकर अहम साबित हो सकती है। उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी अपनी जनाधार बढ़ाने और संवैधानिक मुद्दों पर नई बहस खड़ी करने की कोशिश में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User