सीतामढ़ी :- ईद उल फितर: एकता, प्रेम और खुशियों का त्योहार"शिवहर में शांतिपूर्ण सम्पन

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो  सीतामढ़ी(शिवहर) :- जिले के विभिन्न प्रखण्ड क्षेत्र के शिवहर सहित पिपराही, पुरनहिया, डुमरी कटसरी, तरियानी, समेत पंचायत व गांव में ईद पर्व पर ईद की नमाज़ अदा कर एक दूसरे को दी बधाई। नमाज अदा करने के बाद लोगो ने एक दूसरे को मुबारकबाद की।मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे से बड़ा पर्व है ईद जो पूरे .....

Apr 01, 2025 - 21:03
Updated: 1 year ago
0 4
सीतामढ़ी :- ईद उल फितर: एकता, प्रेम और खुशियों का त्योहार"शिवहर में शांतिपूर्ण सम्पन

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी(शिवहर) :- जिले के विभिन्न प्रखण्ड क्षेत्र के शिवहर सहित पिपराही, पुरनहिया, डुमरी कटसरी, तरियानी, समेत पंचायत व गांव में ईद पर्व पर ईद की नमाज़ अदा कर एक दूसरे को दी बधाई। नमाज अदा करने के बाद लोगो ने एक दूसरे को मुबारकबाद की।मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे से बड़ा पर्व है ईद जो पूरे विश्व के साथ मनाया जाता है। एक महीने रोजा रखने के खुशी में अल्लाह के तरफ से रोजेदारों को इनाम के तौर पर खुशी मनाने के लिए ईद दिया गया है। कड़ी तपस्या के बाद जो खुशी का दिन होता है,उसका महत्व और बढ़ जाता है!

ईद उल फितर पर विशेष :-

जानें इसके इतिहास, महत्व और परंपराओं के बारे ईद उल फितर के अवसर पर, मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र होकर नमाज़ ईदगाह या मस्जिदों में अदा करते हैं, और अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुशियां मनाते हैं। यह त्योहार रमज़ान के महीने के अंत में मनाया जाता है। और इसका महत्व इस्लामी धर्म में बहुत अधिक है।

इस त्योहार पर, लोग अपने घरों को सजाते हैं, नए कपड़े पहनते हैं और अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर तथा खुशियां गले मिलकर या मुसाफा और एक दूसरे को सेवइयां या मीठी चीज खिलाकर खुशियां बाटते है। यह त्योहार एकता, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है।इसका महत्व इस्लामी धर्म में बहुत अधिक है।

"ईद उल फितर का इतिहास और महत्व"ईद उल फितर की परंपराएं और रीति-रिवाज"ईद उल फितर पर विशेष: ईद उल फितर एक ऐसा त्योहार है जो एकता, प्रेम और खुशियों का प्रतीक है। यह त्योहार इस्लामी धर्म में बहुत अधिक महत्व रखता है और इसका आयोजन पूरे विश्व में किया जाता है। 

ईद पर्व के अवसर पर विभिन्न जगहों पर ईद मिलन का भी जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया था

पूरे जिले में हर्षो उल्लास के साथ ईद का पर्व मनाया गया।

ईद पर्व को लेकर जिलापाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष निगरानी पूरे जिले में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान एवं आला अधिकारियों की तैनाती की गई थी शिवहर जिले में ईद का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन हुआ!

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User