सीतामढ़ी :- सिलेंडर रिसाव के आग से बचाव को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो  सीतामढ़ी :- तरियानी प्रखंड स्थित कुम्हरार पंचायत वार्ड संख्या 13 ताजपुर गांव में अग्नि अधिकारी इंद्रजीत कुमार, अग्नि चालक विवेक चौधरी, एवं गृहिरक्षक हरेंद्र साह के द्वारा ....

Apr 01, 2025 - 21:01
Updated: 2 years ago
0 9
सीतामढ़ी :- सिलेंडर रिसाव के आग से बचाव  को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी :- तरियानी प्रखंड स्थित कुम्हरार पंचायत वार्ड संख्या 13 ताजपुर गांव में अग्नि अधिकारी इंद्रजीत कुमार, अग्नि चालक विवेक चौधरी, एवं गृहिरक्षक हरेंद्र साह के द्वारा संयुक्त रूप से गैस सिलेंडर रिसाव से होने वाली दुर्घटना से बचाव के लिए ग्रामीण महिला एवं पुरुष को जागरूक किया गया।

 अग्नि अधिकारी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि इस तपिश के समय हमेशा आग लगने की खतरा बना रहता है। इस कारण सबसे अधिक गैस सिलेंडर या किसी प्रकार के घर्षण से उत्पन्न होने वाले खतरा प्रबल रहता है। इसे लेकर थाना क्षेत्र के सभी पंचायत के गांव तक पहुंच कर आग से बचाव के लिए ग्रामीण लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बताया कि लोगों को इस भीषण गर्मी में घर के खाली बर्तन डब्बा, गैलन, नाद, इत्यादि समान में पानी भर कर रखें ताकि किसी समय अनहोनी होने पर पानी से बचाव किया जा सकता है। मौके पर कई ग्रामीण महिला एवं पुरुष मौजूद रहे और इस संबंध में विशेष जानकारी प्राप्त किया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User