सीतामढ़ी :- रक्षाबंधन पर सीतामढ़ी की महिलाओं व लड़कियों को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की गाड़ी में दो दिन होगी निःशुल्क यात्रा
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी :- रक्षाबंधन पर बहनों को घर पहुंचने के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने बड़ी राहत दी है। 27 और 28 अगस्त को सीतामढ़ी से चलने वाली निगम की बसों में महिलाओं और छात्राओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। सीतामढ़ी डिपो मुजफ्फरपुर क्षेत्र के अंतर्गत आता है और निगम के आदेश के अनुसार मुजफ्फरपुर क्षेत्र की बस सेवाओं में यह सुविधा लागू होगी।
निगम प्रशासन ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य के छह क्षेत्रीय कार्यालयों के अधीन संचालित 19 प्रतिष्ठानों की सभी बसों में दो दिनों तक महिलाओं को निःशुल्क यात्रा कराने का निर्देश दिया है। इसमें मुजफ्फरपुर क्षेत्र भी शामिल है।
इससे सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर समेत विभिन्न मार्गों पर यात्रा करने वाली महिलाओं और छात्राओं को त्योहार के दौरान बड़ी राहत मिलेगी। सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मार्ग पर निगम की बस सेवा भी संचालित है।
निगम के प्रशासन मुख्य की ओर से 25 अगस्त को जारी पत्र में सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को 27 एवं 28 अगस्त को महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
दो दिन किराया नहीं लगेगा
रक्षाबंधन के दोनों दिन निगम की बसों से यात्रा करने वाली महिलाओं और छात्राओं से किराया नहीं लिया जाएगा। त्योहार पर मायके जाने वाली बहनों के लिए यह सुविधा खास तौर पर उपयोगी होगी।
क्या कहते है अधिकारी :-
इस बाबत पूछे जाने पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के टाइम कीपर ज्ञानेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि फ्री बस सेवा सिर्फ पिंक और बिहार राज्य निगम की बसों पर लागू है, जबकि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की अंडरटेकिंग बसो पर फ्री सेवा लागू नहीं है।
उधर विभाग के कंट्रोलर सुबोध कुमार से संचार के माध्यम से हुए बात चित के दौरान उन्होंने बताया कि फिलवक्त सोनबरसा एक, बेला दो गाड़ी ही निगम की चल रही है। अन्य जगहों चलानेवाली सभी गाड़ियां सर्विसिंग को लेकर पटना है। उन्होंने बताया कि रक्षा बंधन बाद सर्विसिंग में गई सभी गाड़ियों के साथ कुछ नई गाड़ियां भी सीतामढ़ी आने वाली है। उसके बाद निगम की बड़े सभी जगहों के लिए चलाई जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)