सीतामढ़ी :- भाड़ी मात्रा में देशी और विदेशी शराब के साथ एक कार जप्त,एक तस्कर गिरफ्तार, जेल,,

Aug 26, 2026 - 20:05
0 5
सीतामढ़ी :- भाड़ी मात्रा में देशी और विदेशी शराब के साथ एक कार जप्त,एक तस्कर गिरफ्तार, जेल,,

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी(सोनबरसा) :- बुधवार की शाम सोनबरसा पुलिस द्वारा थाना गेट के सामने मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग का एक अभियान चलाया गया। इस दौरान एक चारपहिया वाहन से भारी मात्रा में नेपाली शराब और बीयर बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान शिवहर जिले के शिवहर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव निवासी स्व अजय महतो के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से एक भाडी वाहन में शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर धीरज कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र बलों के साथ थाना गेट के सामने मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू की गई। इसी दौरान नेपाल की ओर से आ रही मारुति ब्रेजा कार बीपी 23 जेड/4840 को रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान वाहन से 78 पिस केन बीयर, प्रत्येक 500 एमएल, तथा 118 बोतल नेपाली शौफी शराब, प्रत्येक 300 एमएल बरामद की गई। पुलिस ने शराब व बीयर के साथ मारुति ब्रेजा कार को जब्त कर करते हुए तस्कर के विरुद्व उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User