सीतामढ़ी :- मोबाइल दुकानदार से लूटकांड का शिवहर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Aug 26, 2026 - 20:22
0 6
सीतामढ़ी :- मोबाइल दुकानदार से लूटकांड का शिवहर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी(शिवहर) :- बीते दिन एक मोबाइल दुकानदार से हुई लुट कांड का पर्दाफाश। इस दौरान शिवहर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने एक प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया के तरियानी थाना क्षेत्र के मरहल्ला गांव के समीप 08 अगस्त 2026 को हुई लूट एवं गोलीकांड में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार तुर्की बाजार स्थित मोबाइल दुकानदार अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे तीन लोगों को अज्ञात अपराधियों ने रास्ते में रोककर मारपीट की और करीब 16 मोबाइल फोन तथा लगभग 1.50 लाख रुपये नकद लूट लिए थे। 

लूट का विरोध करने पर सचिन कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही तरियानी थानाध्यक्ष एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवहर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

पीड़ितों की पहचान सचिन कुमार, रंजीत कुमार,एवं सुजीत कुमार,के रूप में हुई। तीनों मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के बेलाही लच्छी गांव के निवासी बताए गए हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल से वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और डीआईयू टीम को लगाया गया। पीड़ित सचिन कुमार के फर्द बयान पर तरियानी थाना कांड संख्या 241/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया, जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तरियानी थानाध्यक्ष एवं डीआईयू टीम को शामिल किया गया।

तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी करते हुए पुलिस ने कांड में शामिल एक आरोपी राजा उर्फ राजा बाबू, पिता उपेंद्र सहनी, निवासी नवलपुर, थाना साहेबगंज, जिला मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है।

गिरफ्तार आरोपी के पास से लूटे गए चार मोबाइल फोन, एक स्कूटी बाइक और आरोपी का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि कांड में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में पुलिश की काबिलियत चर्चा का विषय बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User