सीतामढ़ी - जीआरपी ने स्टेशन से बरामद की भारी मात्रा में नेपाली देशी शराब

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार की देर शाम फिर एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, इस दौरान प्लेटफार्म संख्या 01 पर मौजूद फूट ओवर ब्रिज के नीचे से फिर 35.100 लीटर .......

Jun 10, 2025 - 20:00
Updated: 1 year ago
0 2
सीतामढ़ी - जीआरपी ने स्टेशन से बरामद की भारी मात्रा में नेपाली देशी शराब

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार की देर शाम फिर एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, इस दौरान प्लेटफार्म संख्या 01 पर मौजूद फूट ओवर ब्रिज के नीचे से फिर 35.100 लीटर शराब बरामद किया है।

इस बाबत पूछे जाने पर राजकीय रेल थानाध्यक्ष किंग कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन पर पुलिस द्वारा समकालीन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान भी प्लेटफार्म संख्या एक पर मौजूद फूट ओवर ब्रिज के नीचे से दो लावारिस बैग बरामद किया गया है। जिससे नेपाली देशी शराब की तीन सौ एमएल वाली कुल 117 बोतल बरामद किया गया है। जिसे जप्त कर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, तथा पुलिस आगे की कार्रवाई में लग गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User