सीतामढ़ी :- एसएसबी के कार्रवाई में एक कार सहित भरी मात्रा में शराब के साथ दो शराब धंधेबाज गिरफ्तार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, "सीतामढ़ी ब्यूरो" सीतामढ़ी(सुरसंड) :- एसएसबी असिस्टेंड कमांडेंट कुहीराम बनिया के निर्देश के आलोक में हबलदार रत्न कुमार शर्मा ने अपने जवानो के साथ भारत नेपाल सीमा पर मौजूद थे। इस दौरान नेपाल की ओर से आ रही कार नंबर (बी आर डी/ 8788) को जवानों ने रुकने की आवाज दी तस्करों गाड़ी .....

Jul 30, 2025 - 21:55
Updated: 9 months ago
0 1
सीतामढ़ी :- एसएसबी के कार्रवाई में एक कार सहित भरी मात्रा में शराब के साथ दो शराब धंधेबाज गिरफ्तार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, "सीतामढ़ी ब्यूरो"

सीतामढ़ी(सुरसंड) :- एसएसबी असिस्टेंड कमांडेंट कुहीराम बनिया के निर्देश के आलोक में हबलदार रत्न कुमार शर्मा ने अपने जवानो के साथ भारत नेपाल सीमा पर मौजूद थे। इस दौरान नेपाल की ओर से आ रही कार नंबर (बी आर डी/ 8788) को जवानों ने रुकने की आवाज दी तस्करों गाड़ी की रफ्तार तेज कर भागने लगा l जवानो ने खदेर कर घेर लिया l कार से दो धंधेबाज को हिरासत में लिया गया।जांच के दौरान कार पर लदे पांच जुट के बोरा को खोलने पर 266 पीस नेपाली सौफ़ी शराब बरामद किया गया। जिसे जप्त किया गया।

शराब धंधेबाज की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के त्रिकौलिया गांव निवासी शंकर महतो के पुत्र काशी कुमार व लालबाबू महतो के पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है l जप्त शराब, कार व गिरफ्तार शराब तस्कर को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुरसंड थाना को सौंप दिया गया है।थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार पांडे ने बताया कि थाने में प्राथमिक की दर्ज करते हुए गिरफ्तार धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है l

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User