सिकरहना : घोड़ासहन व झरौखर थानाध्यक्ष का भावभीनी विदाई समारोह, पुलिसकर्मियों और समाजसेवियों ने दी विदाई

चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण।  घोड़ासहन के जगदम्बा अतिथि भवन में बुधवार को एक भावुक माहौल में घोड़ासहन थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय एवं झरौखर थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह का विदाई समारोह बड़े ही गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम उनके कार्यकाल की सराहना और यादों को सम्मान देने के उद्देश्य......

Jul 31, 2025 - 13:35
Updated: 9 months ago
0 134
सिकरहना : घोड़ासहन व झरौखर थानाध्यक्ष का भावभीनी विदाई समारोह, पुलिसकर्मियों और समाजसेवियों ने दी विदाई

चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण। 
घोड़ासहन के जगदम्बा अतिथि भवन में बुधवार को एक भावुक माहौल में घोड़ासहन थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय एवं झरौखर थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह का विदाई समारोह बड़े ही गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम उनके कार्यकाल की सराहना और यादों को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ समाजसेवियों और आम नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। मौके पर नागेश्वर प्रसाद, उदय जायसवाल, प्रकाश सिंह काका, डॉक्टर अफरोज आलम, धनञ्जय कुमार जैसे अन्य कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता तथा राहुल कुमार एवं राजीव रंजन सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। साथ ही घोड़ासहन और झरौखर थाना के पुलिसकर्मी, ढाका थानाध्यक्ष तथा एसएसबी के जवान सहित प्रखंड व अंचल पदाधिकारी व करीमियो ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने थानाध्यक्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और जनता के प्रति संवेदनशीलता ने उन्हें लोकप्रिय बनाया। घोड़ासहन में अपने पदस्थापन काल से ही अपराधियों पर नकेल कसने का काम किया वही सामाजिक व अच्छे लोगो को कवर करने का भी काम किया। 

समारोह में विदाई के अवसर पर फूलमालाओं से उनका स्वागत किया गया तथा स्मृति चिह्न भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। मौके पर सभी उपस्थितजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User