सीतामढ़ी :- मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई ने लगाया निःशुल्क शिविर

Dec 10, 2025 - 20:12
Updated: 6 months ago
0 1
सीतामढ़ी :- मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई ने लगाया निःशुल्क शिविर

-- दर्जनों पशुओं की जांच, दवा वितरण और देखभाल की सलाह

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(सोनबरसा) :- मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सोनबरसा टीम द्वारा प्रखंड के महुलिया तथा मुरहाडीह में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में ग्रामीणों ने अपने बकरा, बकरी, गाय, भैंस सहित विभिन्न पशुओं की जांच कराई। पशु चिकित्सकों ने मौके पर ही आवश्यक दवाएं और इंजेक्शन उपलब्ध कराए।

पशु चिकित्सक डॉ. चन्द्र भूषण ने बताया कि जांच के दौरान कई पशुओं में ब्रोंकाइटिस, कोल्ड, डायरिया, पीपीआर जैसी बीमारियां पाई गईं। इन सभी पशुओं को रोग की अवस्था के अनुसार दवा, इंजेक्शन और उपचार दिया गया है।

उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में पशुओं में सांस संबंधी और वायरल संक्रमण तेजी से बढ़ते हैं, इसलिए पशुपालकों को पशुओं को गर्म वातावरण में रखने, समय पर टीकाकरण कराने, स्वच्छ पानी और संतुलित आहार देने की विशेष सलाह दी गई।

शिविर में डीसी आदित्य दिव्यांशु, पाराभेट अनिल भारती, तथा ड्राइवर-सह-हेल्पर भुवन कुमार भी मौजूद रहे और लोगों को पशु स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन दिया। ग्रामीणों ने ऐसे शिविरों को अत्यंत लाभकारी बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User