रामगढ़वा : सुरज कुमार को मिला वकालत की डिग्री, परिजनों में खुशी की लहर, शुभचिंतकों ने दी बधाइयां व शुभकामनाएं

चंपारण टुडे / रामगढ़वा / पूर्वी चंपारण।  पूर्वी चम्पारण अवस्थित चिरैया प्रखंड के मिश्रौलिया गांव के व्यवसायी संघ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी सुरेश प्रसाद गुप्ता तथा शिक्षिका रेखा देवी के पुत्र सुरज कुमार गुप्ता ने लखनऊ स्थित अमृत यूनिवर्सिटी कॉलेज से वकालत (LLB) की डिग्री प्राप्त कर पूरे मोतिहारी जिले का नाम एक .....

Dec 11, 2025 - 14:42
Updated: 6 months ago
0 68
रामगढ़वा : सुरज कुमार को मिला वकालत की डिग्री, परिजनों में खुशी की लहर, शुभचिंतकों ने दी बधाइयां व शुभकामनाएं
रामगढ़वा : सुरज कुमार को मिला वकालत की डिग्री, परिजनों में खुशी की लहर, शुभचिंतकों ने दी बधाइयां व शुभकामनाएं

चंपारण टुडे / रामगढ़वा / पूर्वी चंपारण। 
पूर्वी चम्पारण अवस्थित चिरैया प्रखंड के मिश्रौलिया गांव के व्यवसायी संघ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी सुरेश प्रसाद गुप्ता तथा शिक्षिका रेखा देवी के पुत्र सुरज कुमार गुप्ता ने लखनऊ स्थित अमृत यूनिवर्सिटी कॉलेज से वकालत (LLB) की डिग्री प्राप्त कर पूरे मोतिहारी जिले का नाम एक बार फिर गौरवान्वित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, इस प्रतिष्ठित कॉलेज में मोतिहारी जिले से सिर्फ सुरज कुमार ही छात्र थे, जबकि बाकी सभी विद्यार्थी अन्य जिलों से थे। ऐसे में सुरज की सफलता ने न केवल परिवार बल्कि पूरे जिले को गर्व की अनुभूति कराई है।

सुरज के उत्कृष्ट प्रदर्शन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवारजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से अच्छेलाल प्रसाद यादव, पूर्व शिक्षक हरेंद्र प्रसाद, उमेश प्रसाद, डॉ. नरेश कुमार, मुखिया राकेश कुमार, पूर्व मुखिया सुनील सिंह, नंदकिशोर प्रसाद, मुन्ना कुमार, मुकेश कुमार, मो. आबीद, विनोद कुमार, धीरज कुमार, नीरज कुमार, सत्यम कुमार सहित कई प्रखंड व जिले के लोग शामिल हैं।

सुरज की सफलता की पुष्टि उनके नाना, रामगढ़वा के पूर्व डीडीओ हरेंद्र प्रसाद ने दी और इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। सुरज की इस उपलब्धि से पूरे मोतिहारी जिले में खुशी का माहौल है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि भविष्य में वह अपने क्षेत्र और समाज का नाम इसी तरह ऊंचा करते रहेंगे।

सूरज ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनो को दिया। कहा कि इनके आशीर्वाद से आगे की तैयारी करूँगा और जज बन अपने माता पिता के सपनो को साकार करूँगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User