71 वीं वाहिनी एसएसबी मोतिहारी 13 दिसम्बर को करेगी बॉर्डर यूनिटी रन का आयोजन

चम्पारण टुडे /मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण।  मोतिहारी। 71 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) मोतिहारी द्वारा दिनांक 13 दिसंबर 2025 को बॉर्डर यूनिटी रन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सीमा क्षेत्रों में राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने, स्थानीय समुदायों में जागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं में देशभक्ति एवं शारीरिक......

Dec 12, 2025 - 14:10
 0  9
71 वीं वाहिनी एसएसबी मोतिहारी 13 दिसम्बर को करेगी बॉर्डर यूनिटी रन का आयोजन

चम्पारण टुडे /मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण। 
मोतिहारी। 71 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) मोतिहारी द्वारा दिनांक 13 दिसंबर 2025 को बॉर्डर यूनिटी रन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सीमा क्षेत्रों में राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने, स्थानीय समुदायों में जागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं में देशभक्ति एवं शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

वाहिनी के अनुसार, इस कार्यक्रम के तहत उनके कार्यक्षेत्र के कुल छह स्थानों पर बॉर्डर यूनिटी रन का आयोजन होगा। दौड़ सुबह 7 बजे शुरू की जाएगी। 5 किमी रन का मुख्य कार्यक्रम ग्राम जोलागावा से शुरू होकर समवाय मुख्यालय महुअवा के पास सम्पन्न होगी। 71 वीं वाहिनी एसएसबी, मोतिहारी के मीडिया प्रभारी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के नरकटिया विधानसभा के विधायक विशाल कुमार होंगे। वहीं, इसी आयोजन के तहत केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय रक्सौल में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और वहीं से इस दौड़ का फ्लैग ऑफ करेंगे।

आयोजन में 71 वीं वाहिनी एसएसबी मोतिहारी के अधिकारी, नेपाल एपीएफ के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला एवं पुलिस प्रशासन, सीमावर्ती ग्रामीण, एसएसबी के जवान तथा स्कूल–कॉलेजों के विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। स्थानीय नागरिकों, युवाओं और विभिन्न संस्थाओं से अपील की गई है कि वे बॉर्डर यूनिटी रन में बढ़-चढ़कर भाग लें और इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0