सीतामढ़ी :- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब की होम डिलीवरी करने वाला शातिर रंगे हाथ गिरफ्तार, कई ठिकानो का खुलासा
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- बीते शाम पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई न केवल अचानक हुई, बल्कि फ़िल्मी अंदाज़ में पीछा करते हुए पुलिस ने शराब की होम डिलीवरी करने वाले एक शातिर युवक को रंगे हाथ शराब के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार युवक बैरगनिया थाना क्षेत्र के चिकना टोला निवासी बताया गया है। जानकारी के अनुसार बैरगनिया थानाध्यक्ष उमाशंकर रजक को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में एक युवक मोटरसाइकिल से लगाता....
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- बीते शाम पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई न केवल अचानक हुई, बल्कि फ़िल्मी अंदाज़ में पीछा करते हुए पुलिस ने शराब की होम डिलीवरी करने वाले एक शातिर युवक को रंगे हाथ शराब के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार युवक बैरगनिया थाना क्षेत्र के चिकना टोला निवासी बताया गया है। जानकारी के अनुसार बैरगनिया थानाध्यक्ष उमाशंकर रजक को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में एक युवक मोटरसाइकिल से लगातार शराब की होम डिलीवरी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम सक्रिय हुई और संदिग्ध व्यक्ति का लोकेशन ट्रेस करते हुए इलाके में गश्त बढ़ा दी गई। शाम होते-होते पुलिस ने उक्त युवक को शराब की सप्लाई करते हुए देखा। पुलिस को देखते ही वह मोटरसाइकिल से भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने लगभग 2 किलोमीटर तक युवक का पीछा किया। पुलिस ने इस कार्य का अंजाम बबिता झा क्लीनिक के पीछे से शुरू की, इसके बाद रास्ता एसबीआई बैंक के पीछे, फिर बाईपास रोड, वहां से जगजीवन नगर, दुर्गा पथ, ग्रामीण बैंक, और अंत में घी पट्टी तक चली। अंत में युवक अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस बल की तत्परता के कारण वह दबोच लिया गया। पुलिस ने उसके पास से अवैध शराब की कई बोतलें बरामद की हैं, जिन्हें वह सप्लाई के लिए लेकर जा रहा था। युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने शहर के कई संदिग्ध ठिकानों पर भी छापेमारी की, जहां अवैध रूप से शराब बेचने की आशंका थी। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने बैरगनिया के अलग-अलग मोहल्लों में शराब बिक्री से जुड़े संभावित अड्डों पर देर शाम तक छापेमारी की। कुछ जगहों से पुलिस ने खाली बोतलें, बोरा सहित अन्य सामान भी जब्त किया है। पुलिस को उम्मीद है कि गिरफ्तार युवक से मिली जानकारी के आधार पर शराब तस्करी से जुड़े और भी लोगों तक पहुंचा जा सकेगा।
पुलिस की इस तत्परता और तेज कार्रवाई से इलाके में शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब है कि बैरगनिया शहर में पिछले कई दिनों से शराब की होम डिलीवरी की शिकायतें मिल रही थीं। प्रशासन का दावा है कि ऐसे लोगों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और आगे भी अवैध कारोबार करने वालों पर इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि, शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों पर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जिस प्रकार युवक को रंगे हाथों पकड़ा गया है, उसी प्रकार शराब लेने वाले को दबोच कर कार्रवाई की जाएगी।यह पुलिस की प्रतिबद्धता का परिणाम से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। आगे भी इस तरह के अवैध धंधों में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0