सीतामढ़ी :- देश में मानवाधिकार हनन की बढती घटनाओं पर चिंता, जनाक्रोश

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर लोकस्वातंत्र्य संगठन (पीयूसीएल) के तत्वावधान में शहर के जानकी विधा निकेतन परिसर में "भारत में मानवाधिकार के समक्ष चुनौतियां" विषय पर एक विमर्शआयोजित की गई।अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष रामप्रमोद मिश्र......

Dec 10, 2025 - 20:10
Updated: 6 months ago
0 3
सीतामढ़ी :-  देश में मानवाधिकार हनन की बढती घटनाओं पर चिंता, जनाक्रोश

-- जन-जन तक मानवाधिकार की मशाल को पहुंचाये मानवाधिकार आयोग तथा सरकार।

-- इंस्टीच्यूशन तथा कंस्टीच्यूशन दोनो की मजबूती से मानवाधिकार मजबूत होगा।

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर लोकस्वातंत्र्य संगठन (पीयूसीएल) के तत्वावधान में शहर के जानकी विधा निकेतन परिसर में "भारत में मानवाधिकार के समक्ष चुनौतियां" विषय पर एक विमर्शआयोजित की गई।अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष रामप्रमोद मिश्र ने की।

पीयूसीएल के राज्य परिषद के सदस्य तथा संस्था के निदेशक दिनेशचन्द्र द्विवेदी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया तथा जिलाध्यक्ष रामप्रमोद मिश्र ने विषय प्रवेश कराते हुए मानवाधिकार के विभिन्न पहलुओं की चर्चा की।

परिचर्चा के मुख्य अतिथि पीयूसीएल के प्रदेश अध्यक्ष डाआनन्द किशोर ने कहा कि आज देश में मानवाधिकार का संकट बढता जा रहा है। सारे इंस्टीच्यूशन यहां तक कि कंस्टीच्यूशन को भी कमजोर करने की साजिश हो रही है।मानवाधिकार को जन-जन तक पहुंचाने में मानवाधिकार आयोग तथा सरकार विफल है।मानवाधिकार की शिक्षा विश्वविद्यालयों के अलावे विद्यालयों तक पहुंचाना जरूरी है।मानवाधिकार आयोग को सशक्त बनाने के लिए उसे कानूनी ताकत भी देना होगा।डा.किशोर ने कहा कि अपने संविधान,लोकतंत्र तथा मानवाधिकार को बंचाने के लिए आमजन को बडी गोलबंदी करने की जरूरत है।

साहित्यकार विमल कुमार परिमल ने मानवाधिकार जागरुकता अभियान पर जोर दिया।,राज्य समिति के सदस्य ब्रजमोहन मंडल ने सरकार के बुलडोजर अभियान में मानवीय पक्ष पर ध्यान देने की जरूरत बताई,अवधेश यादब,जलंधर यदुबंशी,अरूण कुमार सिंह अधिवक्ता,अशोक निराला,शशिधर शर्मा,मदनमोहन ठाकुर,पवन कुमार चौरसिया,नन्द किशोर मंडल,अशोक कुमार सिंह,भिखारी शर्मा,श्याम बिहारी पंडित,विजय कुमार,उदय कुमार,अनिल कुमार गुप्ता, नवोनाथ झा,शिवराम,हेमंत,ऋषभ,शाहिल अंसारी,शहादत हुसैन, रिजवान, दिव्या, साम्भवी,अदिना सहित अन्य ने मानवाधिकार दिवस पर अपना विचार रखा।बैठक में दिसम्बर तथा जनवरी माह में मानवाधिकार जागरूकता अभियान चलाने के लिए स्कूलों का चयन किया गया तथा 25 जनबरी को जिला सम्मेलन का निर्णय लिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User