सीतामढ़ी :~ खड़का के लछमिनिया टोला में घर में अचानक आग लगने से एक की मौत पांच बकरी जली

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- जिले के बोखड़ा प्रखंड क्षेत्र के खरका बसंत दक्षिणी पंचायत के लक्ष्मीनिया टोला के वार्ड नंबर 05 में शनिवार के बीते रात्रि अचानक घर में आग है। जिससे लाखों की संप......

Dec 21, 2025 - 19:23
Updated: 6 months ago
0 4
सीतामढ़ी :~ खड़का के लछमिनिया टोला में घर में अचानक आग लगने से एक की मौत पांच बकरी जली

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- जिले के बोखड़ा प्रखंड क्षेत्र के खरका बसंत दक्षिणी पंचायत के लक्ष्मीनिया टोला के वार्ड नंबर 05 में शनिवार के बीते रात्रि अचानक घर में आग है। जिससे लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया, वहीं आग़ में झुलस जाने से गृह निवासी राम इकबाल सहनी की मौत हो गई है। लिए दौरान घर में बंधा हुआ पांच बकरी भी जलकर राख हो गए।

इस बाबत गृह स्वामी बताते हैं कि घर में रखा हुआ अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित सभी सामान जलकर राख हो गया, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि प्रफुल्ल कुमार झा बताते हैं कि आग लगने की सूचना थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार को दिया गया। थाना की वाहन द्वारा झुलसा हुए जख्मी राम इकबाल सहनी को पीएचसी लाया गया जहां से बेहतर इलाज को लेकर सीतामढ़ी सदर भेजा दिया। सीतामढ़ी से उक्त व्यक्ति को फास्ट एड करते हुए बेहतर इलाज के लिए एमकेएस मुजफ्फरपुर भेजा गया, जहां चिकित्सक उसे मृत घोषित कर दिया। इस बाबत सीओ वागीशा प्रियदर्शी कर्मचारी चितरंजन कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचे परिजन को तत्काल त्रिपाल मुहैया कराते हुए सरकारी नियमानुसार लाभ देने का आश्वासन दिया गया। इधर स्थानीय विधायक रामेश्वर महतो द्वारा अवनीश कुमार उर्फ विकास झा के द्वारा 10, हजार रुपए परिजन को तत्काल लाभ दिए। समाज सेबी विकास झा द्वारा एक त्रिपाल भी मुहैया कराया गया।

 वही ग्रामीण पूर्व जिला परिषद सदस्य नेता संजय कुमार झा प्रखंड प्रमुख सुधीर कुमार मुखिया जितेंद्र झा सहित तमाम ग्रामीणों ने आग लगने से हुई क्षति को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए मृतक के आश्रित को उचित लाभ दिलाने की बात कही गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User