सीतामढ़ी :- रेलवे पीआरएस काउंटरों पर तत्काल टिकट बुकिंग हेतु "ओटीपी" व्यवस्था लागू

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- भारतीय रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा, पारदर्शिता एवं सुरक्षित टिकट बुकिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पीआरएस ( पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम) काउंटरों पर 18 दिसंबर 025 से 100 चयनित ट्रेनों के लिए तत्काल टिकट बुकिंग में ,,ओटीपी,, आधारित व्यवस्था लागू की जा रही है। यह व्यव......

Dec 21, 2025 - 19:11
Updated: 6 months ago
0 8
सीतामढ़ी :- रेलवे पीआरएस काउंटरों पर तत्काल टिकट बुकिंग हेतु "ओटीपी" व्यवस्था लागू

-- यह व्यवस्था 100 ट्रेनों में लागू की गई

-- तत्काल टिकट लेने वाले यात्रियों को होगी सुविधा

-- सीतामढ़ी में भी पावन एक्सप्रेस ट्रेन के लिए कटी ओटीपी आधारित टिकट 

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- भारतीय रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा, पारदर्शिता एवं सुरक्षित टिकट बुकिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पीआरएस ( पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम) काउंटरों पर 18 दिसंबर 025 से 100 चयनित ट्रेनों के लिए तत्काल टिकट बुकिंग में ,,ओटीपी,, आधारित व्यवस्था लागू की जा रही है। यह व्यवस्था समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर मौजूद पीआरएस काउंटर पर यात्रियों को पावन एक्सप्रेस ट्रेन की तत्काल अग्रिम यात्रा टिकट लेने के दौरान ओटीपी प्रक्रिया देखी गई। ओटीपी बताने के बाद ही तत्काल अग्रिम यात्रा टिकट यात्रियों को मिल सका। जिसकी जानकारी वाणिज्य अधीक्षक अजय कुमार ने दी है।

नई व्यवस्था के अंतर्गत, तत्काल टिकट बुकिंग के समय यात्री के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा। ओटीपी सत्यापन के पश्चात ही टिकट बुक किया जा सकेगा। इससे फर्जी बुकिंग तथा दलालों की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगेगी एवं वास्तविक यात्रियों को तत्काल टिकट प्राप्त करने में अधिक सुविधा मिलेगी।

यह पहल डिजिटल सत्यापन को बढ़ावा देने के साथ-साथ टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाएगी। ओटीपी आधारित प्रणाली से यह सुनिश्चित होगा कि तत्काल टिकट का लाभ सही यात्री तक पहुंचे।

इक बात चित के दौरान मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर ज्योति प्रकाश मिश्र ने कहा कि

“यात्रियों की सुविधा और हितों की सुरक्षा भारतीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीआरएस काउंटरों पर ,,ओटीपी,, आधारित तत्काल टिकट बुकिंग व्यवस्था लागू होने से पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे तत्काल टिकट बुकिंग के समय अपना सही एवं सक्रिय मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएं, ताकि ओटीपी सत्यापन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User