सीतामढ़ी :- अज्ञात अवस्था में ट्रेन से रेल पुलिस ने भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद किया गया
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो, सीतामढ़ी :- राजकीय रेल पुलिस द्वारा सोमवार को ट्रेन में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान रक्सौल - सीतामढ़ी सवारी गाड़ी से भारी मात्रा में नेपाली देशी शराब ब......
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,
सीतामढ़ी :- राजकीय रेल पुलिस द्वारा सोमवार को ट्रेन में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान रक्सौल - सीतामढ़ी सवारी गाड़ी से भारी मात्रा में नेपाली देशी शराब बरामद किया गया है।
इस बाबत पूछे जाने पर स्थानीय राजकीय रेल थानाध्यक्ष किंग कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे की वरीय अधिकारी के आदेशानुसार ट्रेन में एक विशेष चेकिंग चलाया गया। इस दौरान स्टेशन पर पहुंचे रक्सौल - सीतामढ़ी सवारी गाड़ी संख्या 55581 में भी चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान चेकिंग टिम को एक बड़ी सफलता मिली है। भारी मात्रा में नेपाली देशी शराब बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि एक गठरी ट्रेन के डब्बा ज्वाइंट के पास अज्ञात परा हुआ था। कुछ यात्रियों से उक्त गांठ को लेकर पूछ ताछ किया गया किसी ने गांठ की जिम्मेवारी नहीं ली। जिसे थाना लाकर देखा गया। जिसमें 204 पिस नेपाली सैफी, 70 पिस कस्तूरी शराब, रहर शराब 14 पीस, तथा ए सी ब्लैक 2 पिस कुल 290 बोतल में 87.9 लीटर नेपाली शराब की बरामदी की गई है। जिसे जप्त कर अज्ञात के विरुद्ध एक प्राथमिक दर्ज कर रेल पुलिस आजीविका कार्रवाई में जुट गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0