सीतामढ़ी :- अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, भेजे गए जेल
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- रूटीन ड्यूटी के दौरान स्थानीय राजकीय रेल पुलिस द्वारा एक शराब तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसकी जानकारी देते हुए सीतामढ़ी रेलथाना.......
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी :- रूटीन ड्यूटी के दौरान स्थानीय राजकीय रेल पुलिस द्वारा एक शराब तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसकी जानकारी देते हुए सीतामढ़ी रेलथानाध्यक्ष किंग कुंदन सिंह ने बताया कि शनिवार को राजकीय रेल पुलिस अपनी रूटीन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी छन आनंदविहार दिल्ली से 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन दूसरे नंबर प्लेटफार्म आन पहुंची। इसी क्रम में चेकिंग टीम एक नंबर प्लेटफटम के पूर्वी छोड़ के पानी नल से सटे यात्री शेड के पास पहुंचा। जहां एक व्यक्ति एक वजनदार झोला लेकर खरा था। पुलिस को देखकर वह तेजी से आगे की ओर जाने लगा। तभी ड्यूटी पर मौजूद बलों द्वारा उसे रोका गया। पूछ ताछ के क्रम में ओ घबराने लगा। उसका झोला चेक करने पर उसमें से आठ पिस बंद बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की नामाक 750 एम एल का शराब बरामद किया गया। जो छः लीटर थी।

शराब तस्कर की पहचान पंकज कुमार मिश्रा (38) रूप में किया गया है। जो जिले के सुरसंड प्रखंड क्षेत्र के सुरसंड पूर्वी टोला निवासी उपेंदर मिश्र का पुत्र बताया गया है। पुलिस द्वारा बरामद शराब को जप्त की गई है। कागजी कार्रवाई करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए गिरफ्तार व्यक्ति को रेल न्यायालय भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)