सीतामढ़ी :- नशे की हालत में टेम्पो चालक ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया टेम्पो, विपरीत दिशा से आ रही ट्रेन ड्राइवर ने लगाया ब्रेक, एक बड़ी दुर्धटना टली

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- स्थानीय रेलवे स्टेशन सीतामढ़ी से जुड़ा एक मामला सनसनी फैला दृश्य सामने आया है। जहां एक ऑटो रिक्शा रेल की पटरियों पर दौड़ता नजर आया, मानें वह कोई करतब दिखा रहा हो। यह यह दृश्य सीतामढ़ी-दरभंगा रेलखंड के मेहसौल गुमटी के पास की है। जहां शराब के नशे में धुत एक ऑटो चालक ने अपनी ऑटो को रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दिया और उसे दौड़ाने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दृश्य देखकर लोग प.......

Jul 07, 2025 - 20:44
Updated: 10 months ago
0 15
सीतामढ़ी :- नशे की हालत में टेम्पो चालक ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया टेम्पो, विपरीत दिशा से आ रही ट्रेन ड्राइवर ने लगाया ब्रेक,  एक बड़ी दुर्धटना टली

-- ऑटो चालक ने शराब के नशे में रेल पटरी पर ऑटो दौड़ाया।

-- ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया

-- रेलवे सुरक्षा बल ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर ऑटो जब्त किया।

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी :- स्थानीय रेलवे स्टेशन सीतामढ़ी से जुड़ा एक मामला सनसनी फैला दृश्य सामने आया है। जहां एक ऑटो रिक्शा रेल की पटरियों पर दौड़ता नजर आया, मानें वह कोई करतब दिखा रहा हो। यह यह दृश्य सीतामढ़ी-दरभंगा रेलखंड के मेहसौल गुमटी के पास की है। जहां शराब के नशे में धुत एक ऑटो चालक ने अपनी ऑटो को रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दिया और उसे दौड़ाने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दृश्य देखकर लोग परेशान हो गए, सामने विपरीत दिशा से ट्रेन की आगमन हो रही थी। लोगो ने तुरंत स्थानीय रेल प्रशासन को सूचना दी। ट्रेन चालक ने सूझबूझ से समय रहते ब्रेक लगाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलते ही राजकीय रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ऑटो को रेल पटरी से हटवाया। चालक को हिरासत में ले लिया, जांच में पता चला कि चालक पूरी तरह शराब के नशे में धुत है। रेल पुलिस ने ऑटो जब्त कर लिया और चालक के खिलाफ रेलवे अधिनियम व शराब सेवन की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

क्या कहते हैं आरपीएफ :- 

इस बाबत पूछे जाने पर रेलवे सुरक्षा बल के कमांडर ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि सीतामढ़ी पैनल से प्राप्त सूचना मिली कि समपार फाटक सं0-56/ए पर एक टेम्पू रेल लाईन में फंसी हुई है, जिसके कारण गाड़ी सं0-05577 व 55577 बिलम्बित हो रही है। उक्त सूचना के के बाद रेलवे सुरक्षा बल कमांडर इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ठाकुर साथ स0उ0नि0/सुबोध कुमार मंडल साथ स्टाफ घटनास्थल समपार फाटक सं0-56/ए पर पहुचे तो रेल लाईन में एक टेम्पू रजि0 नं0 - बीआर-30पीए /0797 फंसा हुआ पाये। उक्त टेम्पू को स्टाफ को स्थानीय लोगों की मदद से रेल लाईन से निकालकर हटाया गया। तत्पशचात उस टेम्पू के चालक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम व पता- पिन्टू कुमार, उम्र-25 वर्ष, पे0-रामवीर सिंह, सा0-सुरगहिया, वार्ड नं0-16, थाना-परिहार, जिला-सीतामढ़ी (बिहार) बताया। आगे पूछताछ में बताया कि जब वह अपने टेम्पू को गेट के बगल से पास करा रहा था कि अनियंत्रित होकर टेम्पू का चक्का रेल लाईन के पास जाकर ट्रैक के बीच फंस गया। काफी प्रयास करने के बाद भी नहीं निकल पाया। आरपीएफ, गेटमैन व स्थानीय लोगों की मदद से टेम्पू को रेल लाईन से हटाया गया तथा बाहर निकाला गया। लिहाजा उक्त टेम्पू को उक्त सउनि द्वारा समय 08ः35 बजे जप्त किया गया तथा अभियुक्त पिन्टू कुमार पता उपरोक्त को समय 09ः05 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त घटना के बाबत गेटमैन विश्वनाथ राय के द्वारा दिये गये प्राथमिकी के आधार पर रेसुब पोस्ट सीतामढ़ी पर मु0अ0सं0-619/2025 दिनांक 05.07.2025 अन्तर्गत धारा 153, 147 रेल अधिनियम विरूद्ध पिन्टू कुमार पंजीकृत किया गया।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया :-

इस पूरे मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि यह लापरवाही न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि सैकड़ों यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ भी है। इस घटना के बाद से यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

रेलवे प्रशासन का सख्त रुख :-

इस घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए निगरानी और गश्त बढ़ाई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User