घोड़ासहन : नलजल बंद, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, श्रीपुर पंचायत में मुखिया के दरवाजे पर किया प्रदर्शन
चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चंपारण। 07 जुलाई 2025 भीषण गर्मी और जल संकट से परेशान घोड़ासहन प्रखंड के श्रीपुर पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को वार्ड नंबर 03, 04, 05, 07, 12, 13, 15 और 16 में बंद पड़े नलजल योजनाओं को लेकर पंचायत के मुखिया उदय सोनम जायसवाल के दरवाजे पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि लगातार तापमान में वृद्धि और बारिश की .........
चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चंपारण। 07 जुलाई 2025
भीषण गर्मी और जल संकट से परेशान घोड़ासहन प्रखंड के श्रीपुर पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को वार्ड नंबर 03, 04, 05, 07, 12, 13, 15 और 16 में बंद पड़े नलजल योजनाओं को लेकर पंचायत के मुखिया उदय सोनम जायसवाल के दरवाजे पर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का आरोप था कि लगातार तापमान में वृद्धि और बारिश की कमी के कारण चापाकल सूखने के कगार पर हैं। वहीं वर्षों से बंद पड़े नलजल योजनाओं ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नलजल व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो स्थिति और विकट हो जाएगी।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने मुखिया को पूर्वी चंपारण जिला पदाधिकारी के नाम एक स्वलिखित आवेदन भी सौंपा, जिसमें उन्होंने सभी बंद पड़ी नलजल योजनाओं को तुरंत चालू कराने की मांग की।
इस मौके पर मुखिया उदय सोनम जायसवाल ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उन्होंने पी.एच.इ.डी विभाग के एस.डी.ओ. और जे.ई. से वार्ता की है और शीघ्र ही सभी खराब नलजल योजनाओं को मरम्मत कर पुनः चालू किया जाएगा।
ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष ने दिलाया भरोसा
ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष उदय जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया और आश्वासन दिया कि जल्द ही उन्हें राहत मिलेगी। इसके बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण रूप से समाप्त हो गया।
प्रदर्शन में ये लोग रहे शामिल
इस प्रदर्शन में दिलदार खान, जाजुल खान, सुरेश यादव, नागेंद्र साह, अरविंद यादव, सन्नी कुमार सहित दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष श्री जायसवाल ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साझा की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)