सीतामढ़ी :- मजदूर विरोधी चार श्रम कोड हटाने को 9 जुलाई को रैली और प्रदर्शन
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- ट्रेड यूनियन संगठन एटक,ईंटक, सीटू,संयुक्त किसान मोर्चा, बी एस एस आर,जनसंगठन मंच, असंगठित मजदूर संगठन( ईंटक), निर्माण कामगार फेडरेशन के पदाधिकारियों तथा सदस्यों की संयुक्त बैठक ट्रेड यूनियन लीडर दिनेशचन्द्र द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई।......
-- मजदूरो-किसानो की मांगो को पूरा करने को संघर्ष तेज होगा।
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी :- ट्रेड यूनियन संगठन एटक,ईंटक, सीटू,संयुक्त किसान मोर्चा, बी एस एस आर,जनसंगठन मंच, असंगठित मजदूर संगठन( ईंटक), निर्माण कामगार फेडरेशन के पदाधिकारियों तथा सदस्यों की संयुक्त बैठक ट्रेड यूनियन लीडर दिनेशचन्द्र द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में 9 जुलाई को देशव्यापी केन्द्रीय ट्रेड यूनियन हडताल को सफल बनाने हेतू तैयारी पर चर्चा हुई।बैठक में प्रस्ताव द्वारा कहा गया कि सरकार कारपोरेट के पक्ष में मजदूरों के सभी अधिकार छीन रही है।मजदूरों के 44 श्रम कानूनों को छीन चार कानून में परिवर्तित कर विश्वासघात किया है। इसी प्रकार किसानों के एम एसपी सीटू +50 प्रतिशत पर कानून नही बनाकर एक नया कृषि विपणन प्रारुप लादा जा रहा है।अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के निर्देश की धज्जी उडाते हुए मजदूरो के काम के घंटे 8 के वजाए 12 घंटे करने जैसा अत्याचार शुरु है।ऐसी परिस्थिति में संयुक्त किसान मोर्चा ने भी ट्रेड यूनियन का समर्थन कर केन्द्र सरकार के जनविरोधी नीति के खिलाफ आन्दोलन को तेज करने का निर्णय किया है।
9जुलाई को बैंक,जीवन बीमा ,पोस्टल कर्मचारी तथा अन्य कर्मचारी संगठनों से अपने-अपने संस्थानों को बंद करने का आग्रह किया गया है.9जुलाई को शुवह 8बजे गांधी मैदान सीतामढी पहुंच कर रैली निकालने का निर्णय लिया गया।यह रैली गांधी मैदान से चलकर महंथ साह चौक,होते कारगिल चौक तथा मेहसौल चौक होते गांधी मैदान पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो जायगा।इसके बाद सभी संस्थान के लोग अपने -अपने संस्थान पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
बैठक में मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की आलोचना करते हुए कहा गया कि यह कमजोर ,गरीब तथा पलायन कर बाहर गये लोगों को मतदान से बंचित करने की साजिश है।चुनाव आयोग तत्काल इस प्रक्रिया पर रोक लगाये।
बैठक को ट्रेड यूनियन तथा किसान संगठन के नेता प्रो आनन्द किशोर,जयप्रकाश राय,झा,महेश झा,उमेश कुमार,अमित कुमार,जलंधर यदुबंशी,संजय कुमार, दिलीप पाण्डेय,रंजीत साह,मुर्तुजा खान,अश्विनी मिश्र,अबधेश यादव,विजय कुमार सिंह,रबि कुमार,सुधीर कुमार सहित अन्य नेताओं ने कार्यक्रम की सफलता के लिए समय से गांधी मैदान पहुंचने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)