सीतामढ़ी :- अपराधियों का तांडव: व्यवसायी पुट्टू खान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या,जनता आक्रोशित

सागर कुमार, चम्पारण टुडे,,,सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- शहर में शनिवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब बेखौफ अपराधियों ने व्यवसायी पुट्टू खान की सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात मेहसौल मुख्य बाजार इलाके में हुई, जहां व्यस्त........

Jul 13, 2025 - 09:18
Updated: 10 months ago
0 28
सीतामढ़ी :- अपराधियों का तांडव: व्यवसायी पुट्टू खान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या,जनता आक्रोशित

सागर कुमार, चम्पारण टुडे,,,सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी :- शहर में शनिवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब बेखौफ अपराधियों ने व्यवसायी पुट्टू खान की सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात मेहसौल मुख्य बाजार इलाके में हुई, जहां व्यस्त सड़क पर अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

हत्या के बाद इलाके में अफरा-तफरी की माहौल है। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़कों पर उतरकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि शहर में अपराध बेलगाम हो चुके हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।

फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

बताया जाता है कि पुट्टू खान की मेहसौल चौक पर नयन ऑप्टिकल के नाम से चश्मे की दुकान है, साथ ही इनवर्टर-बैटरी की भी दुकान चलाते थे। शहर के बीचों-बीच हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User