सीतामढ़ी :- श्रावणी मेला को लेकर विभिन्न शिवालयों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकार व बल की प्रतिनियुक्ति

सागर कुमार(अवध बिहारी उपाध्याय), चम्पारण टुडे, "सीतामढ़ी ब्यूरो" सीतामढ़ी :- श्रावणी मेला के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हल्केश्वर नाथ महादेव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकार और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। बताते चलें कि इस वर्ष सावन मेला प्रथम सोमवार 14 जुलाई से 04 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान 14, 21 व 28 जुलाई तथा 04 अगस्त को सोमवार व्रत होगी। सावन माह में प्रत्येक रविवार को श्रद्धालु ढेंग .....

Jul 13, 2025 - 09:45
Updated: 1 year ago
0 8
सीतामढ़ी :- श्रावणी मेला को लेकर विभिन्न शिवालयों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकार व बल की प्रतिनियुक्ति

सागर कुमार(अवध बिहारी उपाध्याय), चम्पारण टुडे, "सीतामढ़ी ब्यूरो"

सीतामढ़ी :- श्रावणी मेला के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हल्केश्वर नाथ महादेव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकार और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

बताते चलें कि इस वर्ष सावन मेला प्रथम सोमवार 14 जुलाई से 04 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान 14, 21 व 28 जुलाई तथा 04 अगस्त को सोमवार व्रत होगी। सावन माह में प्रत्येक रविवार को श्रद्धालु ढेंग घाट बागवानी नदी से कांवर में जल लेकर हल्केश्वर स्थान फतहपुर गर्मीशिानी में जल चढ़ाने के लिए प्रस्थान करते है। बीच में रीगा चीनी मिल के पास मध्यविधालय रीगा में विश्राम करते है। इस अवसर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीडीसी स: हेल्श्वर नाथ महादेव मंदिर न्यास समिति अध्यक्ष के निर्देशानुसार सदर एसडीओ आनंद कुमार ने रविवार व सोमवार के लिए दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकार और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है।

इसके तहत ढेंग घाट बागवानी नदी, मनियारी मठ, ससौला चौक, शंकर मंदिर अनहारी मठ, हेलेश्वर स्थान मंदिर गर्भगृह मोटरसाइकिल स्टैंड, फतहपुर गर्मीशिानी, कचहरीपुर, बगही धाम, पुनौरा धाम मंदिर, राजो पट्टी आदि शामिल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User