रामगढ़वा : कानू एकता संघ सम्मान समारोह, सैकड़ों गणमान्यों व अभिभावकों को किया गया सम्मानित

चम्पारण टुडे /रामगढ़वा/ पूर्वी चंपारण।  स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के ब्लू डायमंड मैरिज हॉल परिसर में रविवार को "कानू एकता संघ सम्मान समारोह" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कानू एकता संघ प्रखंड अध्यक्ष अशोक प्रसाद ने की, जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी .......

Jul 13, 2025 - 19:30
Jul 14, 2025 - 11:00
 0  166
रामगढ़वा : कानू एकता संघ सम्मान समारोह, सैकड़ों गणमान्यों व अभिभावकों को किया गया सम्मानित

चम्पारण टुडे /रामगढ़वा/ पूर्वी चंपारण। 
स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के ब्लू डायमंड मैरिज हॉल परिसर में रविवार को "कानू एकता संघ सम्मान समारोह" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कानू एकता संघ प्रखंड अध्यक्ष अशोक प्रसाद ने की, जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी सोनू कुमार ने निभाई।

कार्यक्रम का उद्घाटन कानू समाज प्रखंड संयोजक मोहन प्रसाद एवं अन्य विशिष्ट अभिभावकों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस सम्मान समारोह में सैकड़ों गणमान्य अतिथियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों को पुष्पमाला व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। 

सम्मान प्राप्त करने वालों में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
मोहन प्रसाद (प्रखंड संयोजक), कवल प्रसाद गुप्ता (जिला संयोजक, पूर्व आर्मी), अशोक प्रसाद (प्रखंड अध्यक्ष), राम एकबाल प्रसाद (समाजसेवी), डॉ. गौतम प्रसाद (रक्सौल), धीरज गुप्ता, मुखिया कृष्णा प्रसाद, ताराचंद्र प्रसाद (उपमुखिया), प्रेम प्रसाद गुप्ता (पूर्व मुखिया), विजय प्रसाद गुप्ता (पश्चिमी मंडल अध्यक्ष), पवन कुमार, सत्यदेव साह, मुकेश कुमार, विनोद साह (पंचायत समिति सदस्य), सरपंच अशोक प्रसाद, लालमोहन प्रसाद, मुन्ना कुमार, भरत प्रसाद, रामदेश्वर प्रसाद (पंचायत अध्यक्ष), अनिल प्रसाद, प्रेम कुमार, बिजाभार साह (मुखिया), दीपू गुप्ता (आमोदेई), गुलशन गुप्ता, सिहासनी दीपू गुप्ता, विजय श्रीवास्तव (पत्रकार), वाडं सदस्य मनोज साह,चम्पापुर कृष्णा प्रसाद, सिसवनिया रामबाबू प्रसाद, सिहासनी दीपू गुप्ता सतपीपरा प्रेम कुमार
सम्मान के दौरान पूरे माहौल में "कानू एकता ज़िंदाबाद" व "गर्व से कहो हम कानू हैं" जैसे नारों की गूंज सुनाई दी।

एकता और शिक्षा पर बल
सम्मान समारोह के उपरांत प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार, संयोजक मोहन प्रसाद, जिला संयोजक कवल प्रसाद गुप्ता, कृष्णा प्रसाद, मदन प्रसाद (मुखिया), ताराचंद्र प्रसाद (उपमुखिया) व अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि “एकता ही बल है, और शिक्षा ही समाज को आगे ले जाने का मुख्य माध्यम है। यदि हम सब संगठित रहें, तो किसी भी चुनाव में सफलता पाना कठिन नहीं।”

मौजूद रहे ये प्रमुख चेहरे
इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे, जिनमें शामिल थे:
जितेंद्र प्रसाद, मुकेश संतोष कुमार मदेशिया, दीपू गुप्ता (आमोदेई), मुकेश कुमार, लक्की कुमार, श्रवण कुमार, भगवान साह, आनंद प्रसाद, चुमन प्रसाद, हृदयानंद प्रसाद, जगदीश प्रसाद, सोनू कुमार, केदार प्रसाद, उमेश प्रसाद, सतीश प्रसाद, श्रीप्रकाश गुप्ता, गिरजानंद प्रसाद (करमवा मुखिया), बृजमोहन साह, 
विजय प्रसाद, बृजकिशोर प्रसाद, सोनालाल साह, नागेंद्र साह, रामचंद्र साह, विधा सागर साह

कार्यक्रम में सोलह पंचायतों के कानू समाज के बंधु उपस्थित रहे और आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0