सीतामढ़ी :- नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(सोनबरसा) :- एएलटीएफ थ्री के जवानों ने शनिवार के मध्य रात्रि में राजल माई स्थान के समीप नाहर में छापेमारी कर भारी मात्रा में नेपाली देशी शौफी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तारी करने में सफलता पाई है। पकड़े गए तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के लालबंदी.......

May 19, 2025 - 09:34
Updated: 1 year ago
0 8
सीतामढ़ी :- नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(सोनबरसा) :- एएलटीएफ थ्री के जवानों ने शनिवार के मध्य रात्रि में राजल माई स्थान के समीप नाहर में छापेमारी कर भारी मात्रा में नेपाली देशी शौफी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तारी करने में सफलता पाई है। पकड़े गए तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के लालबंदी दरबार पिपरा पराइन टोले के हनुमान निवासी राम सुधार राय के पुत्र चन्दन कुमार व शिवनारायण राउत के पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है। एएलटीएफ थ्री के दरोगा विजय शंकर सिंह ने बताया कि तस्कर नेपाल से शराब लाकर इकठ्ठा कर रहा था, उसी बीच छापेमारी में 1800 बोतल नेपाली देशी शौफी शराब 300 एमएल 540 लीटर बरामद किया गया। शराब को जब्त करते हुए दोनों तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम धारा के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User