सीतामढ़ी :- नल से जल गायब, पीने की पानी को लेकर भटक रहे हैं लोग, संबंधित विभाग मौन

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(शिवहर) :- तरियानी प्रखंड क्षेत्र के शरीफनगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में 4 माह से नल जल योजना बंद पारा है। इस योजना को बंद होने से 500 .......

May 19, 2025 - 09:31
Updated: 12 months ago
0 7
सीतामढ़ी :- नल से जल गायब, पीने की पानी को लेकर भटक रहे हैं लोग, संबंधित विभाग मौन

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(शिवहर) :- तरियानी प्रखंड क्षेत्र के शरीफनगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में 4 माह से नल जल योजना बंद पारा है। इस योजना को बंद होने से 500 आबादी को नहीं मिल रहा है। शुद्ध पेयजल के लिए गरीब लोगों इधर-उधर भटक रहे है।

इस बाबत पूछे जाने पर वार्ड मेंबर शर्मिला देवी एवं ग्रामीण नरेश राय, मुन्ना यादव, उमेश राय, रामकिशोर राय, पवन भगत, पप्पू राय,यदि दर्जनों ग्रामीण ने बताया कि चार माह से पार्ट वन पार्ट 2 दोनों भाग का नल जल बंद है। इसकी शिकायत कई बार विभाग को की गई है। 30 लाख के लागत से दो पार्ट में लोगों को शुद्ध पेयजल मिले इसके लिए नल जल की व्यवस्था की गई थी, और घर-घर नल को पहुंचा गया था। परंतु फिलवक्त बूंद - बूंद पानी के लिए ग्रामीण तरस रहे हैं। बताया गया है कि कई बार विभाग से अनुरोध भी किया गया इस भीषण गर्मी में लोगों को शुद्ध पेयजल मिले फिर भी इसकी संज्ञान लेने वाले अभी तक कोई संबंधित अधिकारी सामने नहीं आया है। एक सप्ताह के अंदर जांच कर चालू नहीं कराया गया तो वार्ड के सहित ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे और संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभाग को लिखित हस्तक देकर न्याय की मांग करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User