सीतामढ़ी :~वर्षा, बाढ तथा तूफान से फसल क्षति पर सरकार दे अनुदान व खाद की कालाबाजारी पर लगे रोक

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा,उतर बिहार के जिला कार्यसमिति तथा आमंत्रितों की बैठक किसानों के ज्वलंत मुद्दों पर मोर्चा के कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष.......

Nov 24, 2025 - 18:28
Updated: 8 months ago
0 7
सीतामढ़ी :~वर्षा, बाढ तथा तूफान से फसल क्षति पर सरकार दे अनुदान व खाद की कालाबाजारी पर लगे रोक

-- पेराई सीजन शुरू होने से पूर्व गन्ना का मूल्य 8सौ रू क्वि.घोषित हो।

-- गांव-गांव से सभी किसानों के धान की खरीद सुनिश्चित हो।

-- 26 को ट्रेड यूनियन तथा किसानों के समाहरणालय पर प्रदर्शन का समर्थन

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा,उतर बिहार के जिला कार्यसमिति तथा आमंत्रितों की बैठक किसानों के ज्वलंत मुद्दों पर मोर्चा के कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जलंधर यदुबंशी ने की।

बैठक में मोर्चा के संयोजक डा.आनन्द किशोर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा तथा सरकारी उपेक्षा से खेती-किसानी संकट में है।सरकार खेती को संरक्षण देने के वजाए खेती को कारपोरेट को सौंपने की नीति बना रही है।किसान खेती की बढती लागत,प्राकृतिक आपदा, उपज के दाम,उपज की सरकारी खरीद,सिंचाई के लिए तरस रहा है।किसान पुत्र दुख से पलायन कर रहे हैं।सरकार की साजिश है कि खेती कमजोर रहे और पलायन से सस्ता श्रम महानगरों को मिलता रहे।किसानों का संकट बडा है तो अपना जीवन बंचाने के लिए किसानों को बडे संघर्ष की तैयारी भी करनी होगी।

बैठक में किसान नेताओं ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा की तथा सर्वसम्मति से बर्षा,बाढ तथा मोन्थू तूफान से फसल की बडी क्षति पर शीघ्र अनुदान देने,युद्धस्तर पर सरकारी धान की खरीद शुरू कराने,दोस्तिया-जयनगर तथाअन्य उपजाऊ जमीन के जबरन अधिग्रहण पर रोक लगाने,खाद की कालाबाजारी पर रोक तथा खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने,पेराई सीजन से पूर्व गन्ना का मूल्य 8 सौ रू क्विंटल घोषित करने तथा पिछले बकाये का शीघ्रभुगतान कराने,आपदाग्रस्त सभी किसानों की कर्ज माफी,भूमि सुधार महाअभियान के तहत लिये गये आवेदनों का त्वरित निष्पादन तथा अंचल से डी सी एल आर तथा अन्य कार्यालयों में भारी भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग सरकार तथा जिला प्रशासन से की गई ।बैठक में ट्रेड यूनियन संगठन तथा किसानों के26नवम्बर को समाहरणालय पर प्रदर्शन का पूर्ण समर्थन किया गया।

बैठक को मोर्चा के उपाध्यक्ष चन्द्रदेव मंडल,अमरेन्द्र राय,महासचिव संजीब कुमार सिंह,अबधेश यादब अशोक कुमार सिंह,सचिव अश्विनी मिश्र,अशोक निराला,सोनबरसा के संयोजक अरूणेन्द्र प्रसाद,प्रभाकर कुमार सिंह,नन्दकिशोर मंडल,नागेन्द्र राय,मुकेश कुमार,इन्द्र किशोर, रबीन्द्र सिंह,रामपुकार साह,नरेन्द्र यादब सहित अन्य किसान नेताओ ने अपना विचार रखा तथा इन मांगो पर सी एम, डी एम तथा संबधित विभागों को शीघ्र भेजने का निर्णय लिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User