घोड़ासहन : 40 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में मातम और दहशत
चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण सिकरहना : घोड़ासहन थाना क्षेत्र के भगत सिंह चौक के पास मेन रोड स्थित आवास से सुबह एक 40 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान नीतेश कुमार चौधरी, पिता ललन प्रसाद चौधरी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुबह ......
चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण
सिकरहना : घोड़ासहन थाना क्षेत्र के भगत सिंह चौक के पास मेन रोड स्थित आवास से सुबह एक 40 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान नीतेश कुमार चौधरी, पिता ललन प्रसाद चौधरी के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, सुबह जब नीतेश के कमरे का दरवाज़ा खोला गया, तो अंदर का दृश्य देख परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। नीतेश का शव फंदे से झूलता हुआ पाया गया। देखते ही देखते घटना की खबर फैल गई और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घर में मातम का माहौल है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नीतेश शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और किसी विवाद या मानसिक तनाव की बात उन्होंने कभी साझा नहीं की थी। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही घोड़ासहन थाना पुलिस मौके पर पहुँची और कमरे की बारीकी से जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य वजह छिपी है, इसकी जांच हर संभावित पहलू पर की जा रही है। फंदे, कमरे की स्थिति और आसपास मौजूद सामान की फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी।
इस मामले ने एक बार फिर पुराने घटना की याद ताज़ा कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ वर्ष पूर्व नीतेश के भाई का शव घोड़ासहन हाई स्कूल के खेल मैदान के पास से बरामद हुआ था, जिसमें परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। दोबारा परिवार में ऐसी घटना होने से लोग स्तब्ध और भयभीत हैं।
फिलहाल परिजन सदमे में हैं और किसी भी बयान की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिवार के बयान के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
1
Angry
0
Comments (0)