सीतामढ़ी :- गांजा के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(मेजरगंज) :- माधोपुर एसएसबी कैंप के 20वीं बटालियन के जवानों ने रविवार को इंडो - नेपाल बॉर्डर के पिलर सं. 133/34 के समीप से नौ किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया। वही तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त की गई है। इसकी जानकारी देते हुए सहायक कमांडेंट अमित सोनी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष गश्ती दल का गठन किया गया था। ......

May 19, 2025 - 09:40
Updated: 1 year ago
0 10
सीतामढ़ी :- गांजा के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(मेजरगंज) :- माधोपुर एसएसबी कैंप के 20वीं बटालियन के जवानों ने रविवार को इंडो - नेपाल बॉर्डर के पिलर सं. 133/34 के समीप से नौ किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया। वही तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त की गई है। इसकी जानकारी देते हुए सहायक कमांडेंट अमित सोनी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष गश्ती दल का गठन किया गया था। जिसका नेतृत्व एएसआई जीडी उत्तम प्रधान कर रहे थे। कुआरी मदन के रास्ते नेपाल से गांजा तस्करी कर लाने की सूचना प्राप्त हुई थी। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के सर्लाही जिला के गोरैता थाना क्षेत्र के सुखचैना गांव निवासी बालकिशोर महतो का पुत्र रामपाल महतो तथा उसी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी आसन मंडल के पुत्र राम दरेश मंडल के रूप में की गई। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह नेपाल के माधोपुर निवासी मुख्य विक्रेता जय किशोर से गांजा लिया था, तथा उसे शिवहर पहुंचाना था। जब्त गांजा व गिरफ्तार किए गए दोनो तस्करों को आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय थाना को सुपुर्द किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User