सीतामढ़ी :- दुष्कर्म के आरोपी सहित तीन गिरफ्तार भेजा गया जेल

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(नानपुर) :- जिले के गाढ़ा थाना क्षेत्र के कोदरिया गांव से महादेव राय के पुत्र अमरजीत कुमार राय उर्फ कयला को नानपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने अपने टीम के साथ.......

May 19, 2025 - 09:46
Updated: 1 year ago
0 2
सीतामढ़ी :- दुष्कर्म के आरोपी सहित तीन गिरफ्तार भेजा गया जेल

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(नानपुर) :- जिले के गाढ़ा थाना क्षेत्र के कोदरिया गांव से महादेव राय के पुत्र अमरजीत कुमार राय उर्फ कयला को नानपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने अपने टीम के साथ उसके घर से गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है,

 वही दो न्यायालय की फरार चल रहे वारंटी मोहम्मद नाजिम शेख के पत्नी समसा खातून व मोहम्मद अब्दुल्लाह शेख के लड़का मोहम्मद नाजिम शेख को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। इस बाबत थाना में तैनात ओडी अधिकारी अवर निरीक्षक शिवम कुमार बताते हैं कि नानपुर थाना कांड संख्या 341 /24 में एक नाबालिक लड़की ने नानपुर थाना में प्राथमिति दर्ज करा कर दो लड़के को आरोपित किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि मेरी इच्छा के विरुद्ध दो लड़का ने मुझे आम के बगीचा में ले जाकर गमछा से मेरे मुंह को बांधकर दोनों ने मेरे साथ बलात्कार करने की घटना का अंजाम दिया है। इसके बाद थानाध्यक्ष द्वारा मामला को दर्ज करते हुए गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध जांच जारी कर दिया था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User