सीतामढ़ी :- सरकार के सहयोग से जीविका दीदियां कर रही हैं मछली पालन, आमदनी में हो रही है निरंतर वृद्धि

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(शिवहर) :-  ज़िले के सदर प्रखंड के मथुरापुर कतहरवा पंचायत अंतर्गत बसहिया राम गांव में जलपरी जीविका महिला उत्पादक समूह द्वारा मछली पालन का कार्य सफलता पूर्वक किया जा रहा है। हाल ही में समूह द्वारा मिनी हार्वेस्टिंग की गई, जिसमें कुल 127 किलोग्राम मछली की बिक्री से ₹26,550 की आ......

May 07, 2025 - 12:34
Updated: 1 year ago
0 4
सीतामढ़ी :- सरकार के सहयोग से जीविका दीदियां कर रही हैं मछली पालन, आमदनी में हो रही है निरंतर वृद्धि

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(शिवहर) :-  ज़िले के सदर प्रखंड के मथुरापुर कतहरवा पंचायत अंतर्गत बसहिया राम गांव में जलपरी जीविका महिला उत्पादक समूह द्वारा मछली पालन का कार्य सफलता पूर्वक किया जा रहा है। हाल ही में समूह द्वारा मिनी हार्वेस्टिंग की गई, जिसमें कुल 127 किलोग्राम मछली की बिक्री से ₹26,550 की आमदनी हुई।

युवा पेशेवर (पशुधन) श्री दीपक कुमार ने जानकारी दी कि इस उत्पादक समूह में कुल पाँच दीदियां सक्रिय रूप से मछली पालन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष इसी तालाब से ₹1 लाख से अधिक की आय हुई थी। इसके साथ-साथ दीदियां सब्जी की खेती भी कर रही हैं और निकट भविष्य में बतख पालन की योजना पर भी कार्य कर रही हैं।

जिला परियोजना प्रबंधक गुलाम कौसर ने बताया कि जल-जीवन-हरियाली योजना के अंतर्गत नवसृजित एवं विकसित तालाबों का आवंटन जीविका समूहों को मछली पालन हेतु किया जा रहा है। बसहिया राम स्थित तालाब का आवंटन जिला पदाधिकारी, शिवहर द्वारा किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पिपराही प्रखंड में भी एक तालाब आवंटित किया गया है, जहां दीदियों द्वारा एकीकृत मत्स्य पालन किया जा रहा है।

यह अभिशरण कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में सहायक है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की आजीविका संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर मत्स्य उत्पादक समूह की सदस्याएं – रूबी देवी, राजो देवी, सीमा देवी – सहित अन्य दीदियां, मत्स्य सखी एवं कंसल्टेंट उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User