सीतामढ़ी :- शिवहर पुलिस आप के द्वार कार्यक्रम से जनता की जगी आस

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(शिवहर) :- पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा द्वारा "शिवहर पुलिस आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत श्यामपुर भटहाँ थाना क्षेत्र में जनता दरबार लगाया गया। इस कार्यक्रम में.....

May 07, 2025 - 12:32
Updated: 1 year ago
0 4
सीतामढ़ी :- शिवहर पुलिस आप के द्वार कार्यक्रम से जनता की जगी आस

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(शिवहर) :- पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा द्वारा "शिवहर पुलिस आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत श्यामपुर भटहाँ थाना क्षेत्र में जनता दरबार लगाया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों के 10 मामलों का समाधान किया गया।

इस पहल का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी तरीके से समाधान करना है। जनता दरबार में आने वाले मामलों में पुलिस अधीक्षक ने व्यक्तिगत रूप से संज्ञान लिया और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस तरह के कार्यक्रम से न केवल पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद होता है, बल्कि लोगों की समस्याओं का भी समय पर समाधान होता है। इससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा की स्थिति में भी सुधार होता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User