सीतामढ़ी :- महिला संवाद से बदलाव होगा, महिला सशक्तिकरण की दिशा में विकास होगा
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- जिले के सभी प्रखंडों में इन दिनों एक नई लहर दौड़ रही है—लहर है सशक्तिकरण की, चेतना की, नेतृत्व की और महिलाओं की सामूहिक शक्ति की। “महिला संवाद” द्वारा संचालित यह बेहतरीन पहल, अब केवल जानकारी देने वाला अभियान नहीं रह गया है। यह महिलाओं को नीतिगत चर्चाओं के केंद्र में लाकर एक सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन चुका है। जीविका राज्य कार्यालय, पटना से राज्य परियोजना प्रबंधक......
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी :- जिले के सभी प्रखंडों में इन दिनों एक नई लहर दौड़ रही है—लहर है सशक्तिकरण की, चेतना की, नेतृत्व की और महिलाओं की सामूहिक शक्ति की। “महिला संवाद” द्वारा संचालित यह बेहतरीन पहल, अब केवल जानकारी देने वाला अभियान नहीं रह गया है। यह महिलाओं को नीतिगत चर्चाओं के केंद्र में लाकर एक सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन चुका है।
जीविका राज्य कार्यालय, पटना से राज्य परियोजना प्रबंधक प्रभारी- सामाजिक विकास श्री नीरज कुमार सिंह मंगलवार को सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी प्रखंड के माधोपुर पंचायत के रूपा जीविका महिला ग्राम संगठन में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में उपस्थित हुए । श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं के आकांक्षाओं तथा समस्याओं को सुना गया तथा इनके निवारण हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए । श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा महिला संवाद के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा महिला सशक्तिकरण में इसके महत्व को भी बताया गया कि कैसे सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनों से ग्रामीण महिलाओं को जागरूक कर लाभान्वित करवाया जा सके । जिला परियोजना प्रबंधक उमाशंकर भगत द्वारा सभी महिलाओं के द्वारा बताए जा रहे समस्याओं तथा आकांक्षाओं को सुना गया तथा निवारण हेतु महत्वपूर्ण सुझाव भी दिया गया ।
इस कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा मुख्यतः निम्नलिखित आकांक्षाएं बताई गई:
1) ग्राम स्तर पर स्ट्रीट लाइट की मांग ।
2) नल जल योजना को सुचारू रूप से चलाने की मांग ।
3) रोजगार की मांग, ग्राम संगठन के बैठक हेतु जीविका भवन की मांग
4) पक्की सड़क की सुविधा
सीतामढ़ी जिले के सभी 17 प्रखंडों में चल रहे इस महिला संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक 777 ग्राम संगठनों में आयोजन किया जा चुका है, जिसमें 1 लाख 32 हज़ार से अधिक महिलाएँ अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करवा चुकी हैं। लक्ष्य है कि जिले के सभी 2503 ग्राम संगठनों तक यह संवाद पहुँचे। इसके लिए 21 महिला संवाद रथ हर दिन 42 स्थानों पर पहुँचकर महिला संवाद का आयोजन कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम में जीविका के राज्य कार्यालय, पटना से नीरज कुमार, राज्य परियोजना प्रबंधक प्रभारी-सामाजिक विकास के साथ जीविका जिला कार्यालय से उमाशंकर भगत-जिला परियोजना प्रबंधक, अंजय कंठ, प्रबंधक आई.बी.सी.बी., जीविका बाजपट्टी से राजेश कुमार शर्मा, प्रखंड परियोजना प्रबंधक आदि उपस्थित रहें ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)