सीतामढ़ी :- वागरवन में अपनी निजी कोष से अरुण सहनी ने किया महावीरी झंडा का आयोजन

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(बोखड़ा) :- प्रखंड क्षेत्र के बागड़वन गांव में मन्नत पूरी होने पर अरुण सहनी के द्वारा मंगलवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय महावीर झंडा को लेकर 501 कुमारी कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा। जिसे बोखड़ा पंचायत......

May 07, 2025 - 12:36
Updated: 1 year ago
0 2
सीतामढ़ी :- वागरवन में अपनी निजी कोष से अरुण सहनी ने किया महावीरी झंडा का आयोजन

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(बोखड़ा) :- प्रखंड क्षेत्र के बागड़वन गांव में मन्नत पूरी होने पर अरुण सहनी के द्वारा मंगलवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय महावीर झंडा को लेकर 501 कुमारी कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा। जिसे बोखड़ा पंचायत में ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत।

कलश यात्रा में शामिल प्रखंड प्रमुख सुधीर कुमार, समाज सेवी जावेद अख्तर, डाक्टर मनोज कुमार मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद अनवर, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार, जिला परिषद सदस्य मोहम्मद सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि ने कलश शोभायात्रा में उपस्थित होकर शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में पूजा अर्चना करने को लेकर ग्रामीणों से अपील की। वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार के नेतृत्व में अवर निरीक्षक किरानी कुमार सहित पुलिस बल द्वारा पेट्रोलिंग करते दिखे। वही कलश शोभायात्रा झंडा पूजा स्थल से निकल कर गांव के महारानी स्थान होते हुए सभी धार्मिक स्थलों का परिक्रमा करते हुए पुनः झंडा पूजा स्थल पर लाया गया। जहां कुमारी कन्याओं को फलाहार करा कर विदा किया गया। मौके पर उपस्थित जदयू नेता शंभू सहनी, समाजसेवी मोहम्मद शमशाद, कुंजा सहनी, श्याम सुंदर सहनी सहित अन्य सभी लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User