सुगौली: इस्लामिक कोचिंग सेंटर का हुआ उद्घाटन, बच्चों ने शिक्षा पर दिया जोर

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: प्रखंड के उतरीं मसिंघा पंचायत के बक्सा पिपरिया टोला वार्ड नं.-5 स्थित दीन और दुनिया साथ-साथ परिसर में बुधवार को मुख्य अतिथि शायर गाजी हुसैन साथ में मोहम्मद इशराफिल, शाहिद जमाल ने संयुक्त रूप से इस्लामिक कोचिंग सेंटर का फीता काट कर उद्घाटन किया। मौके पर कोचिंग संस्थापक मोहम्मद सुल्तान,शिक्षक मोहम्मद जावेद,कृष्णा कुमार,शिक्षिका हफि.....

Sep 09, 2025 - 14:56
Updated: 8 months ago
0 19
सुगौली: इस्लामिक कोचिंग सेंटर का हुआ उद्घाटन, बच्चों ने शिक्षा पर दिया जोर

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: प्रखंड के उतरीं मसिंघा पंचायत के बक्सा पिपरिया टोला वार्ड नं.-5 स्थित दीन और दुनिया साथ-साथ परिसर में बुधवार को मुख्य अतिथि शायर गाजी हुसैन साथ में मोहम्मद इशराफिल, शाहिद जमाल ने संयुक्त रूप से इस्लामिक कोचिंग सेंटर का फीता काट कर उद्घाटन किया। मौके पर कोचिंग संस्थापक मोहम्मद सुल्तान,शिक्षक मोहम्मद जावेद,कृष्णा कुमार,शिक्षिका हफिजा फुलतारा और नूर सबा उपस्थित रहीं। यह कोचिंग सेंटर सीबीएसई एवं बिहार बोर्ड कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं तक संचालित होगा। यहाँ उर्दू,कुरान,फारसी,अरबी,हिन्दी, गणित,अंग्रेज़ी और विज्ञान की शिक्षा दी जाएगी। साथ ही दसवीं की तैयारी की भी व्यवस्था की गई है। वर्तमान में एडमिशन ओपन है और नियमित समय आधारित तक निःशुल्क एडमिशन लिया जायेगा। कोचिंग संस्थापक मोहम्मद सुल्तान ने कहा शिक्षा के बिना कोई राष्ट्र प्रगति नहीं कर सकता। शिक्षा दीपक की तरह है जो हमें सफलता का मार्ग दिखाती है। इस अवसर पर कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने हिन्दी, उर्दू और अंग्रेज़ी में भाषण देकर शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में तरन्नुम खातून, फुलतारा खातून,रब्बा खातून, रिजवाना खातून, दिलकैश खातून,अरशे आलम,फिरदोश खातून समेत कई लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User