सुगौली: पटना में सुनील सिंह की बढ़ती लोकप्रियता से 11सुगौली विधानसभा में NDA प्रत्याशी बनाने की मांग हुई तेज

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू.च: 11सुगौली विधानसभा के भावी प्रत्याशी सुनील सिंह का राजधानी पटना में प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। चुनावी सरगर्मी के बीच दिग्गज नेताओं से मुलाकात और सम्मान प्राप्त करना राजनीतिक संदेश दे रहा है। वहीं सुनील सिंह निरंतर अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से लोगों को अवगत करा रहे हैं, जिस.....

Sep 09, 2025 - 09:21
Updated: 8 months ago
0 93
सुगौली: पटना में सुनील सिंह की बढ़ती लोकप्रियता से 11सुगौली विधानसभा में NDA प्रत्याशी बनाने की मांग हुई तेज
सुगौली: पटना में सुनील सिंह की बढ़ती लोकप्रियता से 11सुगौली विधानसभा में NDA प्रत्याशी बनाने की मांग हुई तेज

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू.च: 11सुगौली विधानसभा के भावी प्रत्याशी सुनील सिंह का राजधानी पटना में प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। चुनावी सरगर्मी के बीच दिग्गज नेताओं से मुलाकात और सम्मान प्राप्त करना राजनीतिक संदेश दे रहा है। वहीं सुनील सिंह निरंतर अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से लोगों को अवगत करा रहे हैं, जिससे NDA प्रत्याशी बनाने की मांग जनता के बीच काफी बढ गई है। वहीं विपक्षी खेमे में हलचल मच गई है। सुनील सिंह की साफ-सुथरी, एवं लोकप्रिय छवि और जनता से मिल रहा अपार समर्थन यह संकेत दे रहा है कि क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। इसी क्रम में राजधानी पटना में उन्होंने जदयू के शीर्ष नेताओं से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ बातचीत करने वालों में शामिल रहे जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व IAS मनीष कुमार वर्मा,केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर,बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी,राज्यसभा सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा,जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह,जदयू के कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ,जदयू मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह, बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह एवं लेसी सिंह। वहीं इन मुलाकातों से यह स्पष्ट है कि सुनील सिंह न सिर्फ संगठन के भीतर अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं, बल्कि 11सुगौली विधानसभा में भी अपनी राजनीतिक ज़मीन को लगातार सशक्त बना रहे हैं। एवं 11 सुगौली विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच काफी लोकप्रिय है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User