मोतिहारी: चंपारण के सर्वांगीण विकास को लेकर माटी कलश आंदोलन

अमरुल आलम की रिपोर्ट मोतिहारी, पू.च: बापू की कर्मभूमि चंपारण से औद्योगिक विकास की दिशा में नई आवाज बुलंद हुई है। "आपनमाटी आपन पार्टी" ने चंपारण के विभिन्न गांधी स्थलों और महत्वपूर्ण स्थानों से जन-जन के सहयोग से मिट्टी एकत्र कर कलश में सहेजी। इस माटी कलश को महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भारतीय डाक से प्रेषित किया गया। इसके साथ ही "सत्याग्रह पत्र" भी भेजा गया है। पार्टी के संस्थापक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि यह पहल उस ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक है, जहां महात्मा गांधी ने........

Sep 09, 2025 - 06:59
Updated: 8 months ago
0 16
मोतिहारी: चंपारण के सर्वांगीण विकास को लेकर माटी कलश आंदोलन

अमरुल आलम की रिपोर्ट मोतिहारी, पू.च: बापू की कर्मभूमि चंपारण से औद्योगिक विकास की दिशा में नई आवाज बुलंद हुई है। "आपनमाटी आपन पार्टी" ने चंपारण के विभिन्न गांधी स्थलों और महत्वपूर्ण स्थानों से जन-जन के सहयोग से मिट्टी एकत्र कर कलश में सहेजी। इस माटी कलश को महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भारतीय डाक से प्रेषित किया गया। इसके साथ ही "सत्याग्रह पत्र" भी भेजा गया है। पार्टी के संस्थापक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि यह पहल उस ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक है, जहां महात्मा गांधी ने भारत में सत्याग्रह का पहला प्रयोग किया और तीनकठिया प्रथा को समाप्त कराया था। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के समय भी चंपारण विकास के मामले में पिछड़ा हुआ है। कभी देश की 28 प्रतिशत चीनी उत्पादन देने वाला यह क्षेत्र अब मात्र 2 प्रतिशत पर सिमट गया है। उद्योग और रोजगार की कमी ने यहां के लोगों को बड़े पैमाने पर पलायन के लिए मजबूर कर दिया है। तिवारी ने कहा कि गांधीजी ने हमेशा स्थानीय जरूरतों पर आधारित विकास की वकालत की। ऐसे में चंपारण के सर्वांगीण विकास और सीमावर्ती क्षेत्र की मजबूती के लिए "चंपारण औद्योगिक विकास प्राधिकरण" का गठन समय की मांग है। उनके मुताबिक, इस प्राधिकरण के जरिये खेती आधारित उद्योग, कुटीर उद्योग और वन्य संसाधन आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र में रोजगार और विकास की गति तेज होगी। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर सरकार एक महीने के भीतर इस दिशा में ठोस निर्णय नहीं लेती है तो पार्टी जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष क्रमिक आमरण सत्याग्रह शुरू करेगी। जितेंद्र तिवारी ने अपील की कि सरकार इस "माटी कलश" की सौगंध का सम्मान करे और चंपारण औद्योगिक विकास प्राधिकरण की स्थापना की घोषणा करे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User