सुगौली: सुगौली विधानसभा के चौमुखी विकास के लिए जन सुराज की सरकार जरुरी - अजय झा
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: सुगौली विधानसभा के भावी प्रत्याशी अजय झा ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जन सुराज की सरकार बनना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के नेतृत्व में ही बिहार के विकास की नई दिशा तय होगी। अजय झा ने कहा कि यदि जन सुराज की सरकार बनी तो युवा वर्ग के पीढ़ी बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा और हर वर्ग को न्याय सु.....
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: सुगौली विधानसभा के भावी प्रत्याशी अजय झा ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जन सुराज की सरकार बनना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के नेतृत्व में ही बिहार के विकास की नई दिशा तय होगी। अजय झा ने कहा कि यदि जन सुराज की सरकार बनी तो युवा वर्ग के पीढ़ी बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा और हर वर्ग को न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि जन सुराज पार्टी का हाथ मजबूत किया जाए। रामगढ़वा प्रखंड के सकरार और बहुअरी पंचायत में जनसंपर्क के दौरान अजय झा ने जनभावनाओं को संबोधित करते हुए कहा किसान,मजदूर,नौजवान,गरीब और अल्पसंख्यक वर्ग के असली हितैषी सिर्फ प्रशांत किशोर और उनकी जन सुराज पार्टी हैं। महिलाओं के उत्थान हेतु जनहित की योजनाएं तैयार की जा रही हैं।केवल जन सुराज ही बिहार के असली और स्थायी विकास का सपना पूरा कर सकता है। उन्होंने जनता के सामने यह विश्वास दिलाया कि आगामी चुनाव में अगर उन्हें मौका दिया गया तो मैं आपका बेटा और सेवक बनकर हमेशा साथ खड़ा रहूंगा। क्षेत्र के चौतरफा विकास के लिए दिन रात मेहनत करूंगा। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास होगा। हर समय जनता के बीच उपस्थित रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करूंगा। अंत में उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव की बयार चल चुकी है और इस बदलाव को सफल बनाने के लिए जन सुराज के उम्मीदवार को जिताना ही सबसे बड़ा संकल्प है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0