सुगौली: जेल में रहकर भी चुनावी मैदान में डटे किसान सुराज दल के जितेंद्र तिवारी

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: विधानसभा क्षेत्र में इस बार का चुनावी समर कई दृष्टि से खास बन गया है। किसान सुराज दल के प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी इन दिनों सुर्खियों में हैं, जो जेल में रहकर भी मजबूती से चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। रविवार को उनके छोटे भाई धर्मेंद्र तिवारी ने नगर पंचायत के कुरुम टोला अपने निजी आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मेरे बड़े भाई को विरोधियों ......

Oct 26, 2025 - 17:56
Updated: 6 months ago
0 17
सुगौली: जेल में रहकर भी चुनावी मैदान में डटे किसान सुराज दल के जितेंद्र तिवारी
सुगौली: जेल में रहकर भी चुनावी मैदान में डटे किसान सुराज दल के जितेंद्र तिवारी

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: विधानसभा क्षेत्र में इस बार का चुनावी समर कई दृष्टि से खास बन गया है। किसान सुराज दल के प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी इन दिनों सुर्खियों में हैं, जो जेल में रहकर भी मजबूती से चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। रविवार को उनके छोटे भाई धर्मेंद्र तिवारी ने नगर पंचायत के कुरुम टोला अपने निजी आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मेरे बड़े भाई को विरोधियों की साजिश के तहत झूठे मुकदमे में फंसाया गया है और उन्हें जेल भेजा गया है। बावजूद इसके वे अपने सिद्धांतों और जनता की सेवा के संकल्प से पीछे नहीं हटे हैं। धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य सुगौली की व्यवस्था में सुधार लाना और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को मजबूती देना है। उन्होंने कहा कि हम जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुँचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। तिवारी ने स्पष्ट किया कि उनका परिवार और पार्टी शुरू से ही एनडीए के विरोध में रही है और जनता से उन्हें अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि महागठबंधन से समर्थन को लेकर सकारात्मक बातचीत चल रही है और छठ पर्व के बाद इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता असरफ अली ने कहा कि जनता को किसी भी बहकावे में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्य की जीत हमेशा होती है और जितेंद्र तिवारी का संघर्ष ईमानदारी, न्याय और जनहित की रक्षा के लिए है। उन्होंने भरोसा जताया कि सुगौली की जनता इस बार सच्चाई के साथ खड़ी होगी और परिवर्तन का संदेश देगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User