सुगौली: जनता का साथ मिला तो सुगौली बनेगा विकास का मॉडल

अमरुल आलम खान की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: सुगौली विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी बसपा प्रत्याशी जुल्फेकार आफताब ने रविवार को स्थानीय पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार सुगौली की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि मैंने सुगौली विधानसभा से अपना नामांकन कर दिया है और अब चुनावी मैदान में पूरी मजबूती से उतर चुका हूं। जनता का जो अपार समर्थन मिल रहा है, उससे साफ है कि इस बार हाथी की लहर चल रही है। श्री आफताब ने बताया कि गांव-गांव, टोला-मुहल्ले में .......

Oct 26, 2025 - 17:51
Oct 26, 2025 - 18:06
 0  10
सुगौली: जनता का साथ मिला तो सुगौली बनेगा विकास का मॉडल

अमरुल आलम खान की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: सुगौली विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी बसपा प्रत्याशी जुल्फेकार आफताब ने रविवार को स्थानीय पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार सुगौली की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि मैंने सुगौली विधानसभा से अपना नामांकन कर दिया है और अब चुनावी मैदान में पूरी मजबूती से उतर चुका हूं। जनता का जो अपार समर्थन मिल रहा है, उससे साफ है कि इस बार हाथी की लहर चल रही है। श्री आफताब ने बताया कि गांव-गांव, टोला-मुहल्ले में जनता का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग अपनी समस्याओं को लेकर मुझसे खुलकर बात कर रहे हैं और विकास की उम्मीद के साथ बसपा को समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं सुगौली की जनता के बीच वर्षों से रहकर उनकी समस्याओं को नजदीक से समझता हूं — चाहे वह शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क या बेरोजगारी का सवाल हो, हर मुद्दे पर सुगौली के लोगों की पीड़ा मेरी अपनी पीड़ा रही है। जनता इस बार जात-पात और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर वोट करेगी। उन्होंने कहा कि बसपा की विचारधारा सामाजिक न्याय, भाईचारा और समान विकास पर आधारित है। श्री आफताब ने कहा कि अगर जनता ने हमें मौका दिया तो हम सुगौली को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे जहां हर वर्ग को बराबर का सम्मान और विकास का अवसर मिलेगा। वहीं उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विरोधी दल जनता के मूड को भांप नहीं पा रहे हैं। सुगौली की सड़कों पर, गलियों में और जनसभाओं में हर तरफ ‘हाथी’ की चर्चा है। उन्होंने कहा कि जनता इस बार बसपा के साथ खड़ी है, और परिणाम ऐतिहासिक होगा। अंत में श्री आफताब ने सुगौली की जनता से अपील की कि वे विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों पर सोच-समझकर वोट दें ताकि सुगौली का भविष्य उज्जवल हो सके। मौके पर अरविंद यादव,शकीलउर रहमान,अजहर आलम सहित कई लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0