सुगौली विधानसभा में एनडीए प्रत्याशी बबलू गुप्ता का जनसंपर्क अभियान जोर पर, सांसद डॉ. संजय जायसवाल और महंत बाबा मनीष दास ने की उपस्थिति दर्ज
अमरुल आलम खान की रिपोर्ट, सुगौली/ पूर्वी चंपारण सुगौली विधानसभा क्षेत्र में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता का जनसंपर्क अभियान अब रफ्तार पकड़ चुका है। रविवार को उनके साथ पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल और राधा कृष्ण मठ के महंत बाबा मनीष दास विशेष रूप से मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र......
अमरुल आलम खान की रिपोर्ट, सुगौली/ पूर्वी चंपारण
सुगौली विधानसभा क्षेत्र में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता का जनसंपर्क अभियान अब रफ्तार पकड़ चुका है। रविवार को उनके साथ पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल और राधा कृष्ण मठ के महंत बाबा मनीष दास विशेष रूप से मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमाया रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत जयराम दास मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय के उद्घाटन से हुई। सांसद डॉ. जायसवाल और महंत बाबा मनीष दास ने संयुक्त रूप से फीता काटकर चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर मिठाइयां बांटी गईं और समर्थकों ने “बबलू गुप्ता जिंदाबाद” के नारों से वातावरण को पूरी तरह चुनावी रंग में रंग दिया।
उद्घाटन के बाद बबलू गुप्ता ने समर्थकों के साथ सुगौली गोलंबर चौक से जनसंपर्क यात्रा की शुरुआत की। यात्रा के दौरान वे राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी मठ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर भगवान से विजय का आशीर्वाद मांगा।
इसके पश्चात वे बाजार भ्रमण करते हुए समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार नायक उर्फ मुरारी नायक के आवास पहुंचे। वहां श्री नायक ने अपने समर्थकों के साथ सांसद डॉ. जायसवाल और प्रत्याशी बबलू गुप्ता का माला व बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि “एनडीए सरकार ने बिहार और चंपारण के विकास के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। जनता इस बार भी बबलू गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाकर विकास की गति को और तेज करेगी।”
वहीं प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने कहा कि वे सुगौली और रामगढ़वा प्रखंड के सतत विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे हेलिकॉप्टर छाप पर बटन दबाकर एनडीए को विजयी बनाएं ताकि विकास का सिलसिला जारी रह सके।
जनसंपर्क अभियान के दौरान बबलू गुप्ता ने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। जगह-जगह समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ, अखिलेश गुप्ता, विकास शर्मा, अशोक सोनी, अंकुर चौधरी, संजय संजू, जोगेंद्र पूरी, सुबोध चौधरी, महेश मिश्रा, विजय नायक सहित सैकड़ों एनडीए समर्थक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0