सुगौली : स्वर्णकार संघ की बैठक, विश्वकर्मा पूजा भव्य रूप से मनाने का निर्णय
अमरुल आलम की रिपोर्ट, सुगौली (पू. च.) नगर के तपेश्वरी स्वर्णकार धर्मशाला में बुधवार को स्वर्णकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष अशोक कुमार सोनी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी.....
अमरुल आलम की रिपोर्ट, सुगौली (पू. च.)
नगर के तपेश्वरी स्वर्णकार धर्मशाला में बुधवार को स्वर्णकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष अशोक कुमार सोनी ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी विश्वकर्मा पूजा धूमधाम और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। संघ अध्यक्ष अशोक कुमार सोनी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी पूजा का आयोजन ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि पूजा पंडाल को आकर्षक और भव्य सजावट से सुसज्जित किया जाएगा तथा नगरवासियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन विशेष आकर्षण रहेगा।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने उत्साहपूर्वक अपनी राय रखी और संकल्प लिया कि पूरे जोश और एकजुटता के साथ विश्वकर्मा पूजा मनाई जाएगी।
इस मौके पर संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सोनी, उपाध्यक्ष राहुल वर्धन, सचिव अनुप कुमार, संरक्षक प्रदीप सर्राफ, विजय सर्राफ, राजकुमार सर्राफ, बजरंगी सर्राफ, त्रिमकेश्वर सर्राफ, शम्भू सर्राफ, राजू कुमार, दीपक कुमार और भूषण कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0