सुगौली : आगामी 24 अगस्त को विधानसभा क्षेत्र में एनडीए गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन का होगा आयोजन
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू.च: आगामी 24 अगस्त दिन रविवार को सुगौली विधानसभा क्षेत्र में होने वाले एनडीए गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम नगर के अंबेडकर चौक स्थित सरयुग नायक कॉलेज में आयोजित की जाएंगी। इसकी जानकारी जदयू के वरिष्ठ नेता भावी प्रत्याशी सुनील सिंह ने दी। श्री सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश जदयू के अध्यक्ष सह राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति ......
अमरुल आलम की रिपोर्ट
सुगौली,पू.च: आगामी 24 अगस्त दिन रविवार को सुगौली विधानसभा क्षेत्र में होने वाले एनडीए गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम नगर के अंबेडकर चौक स्थित सरयुग नायक कॉलेज में आयोजित की जाएंगी। इसकी जानकारी जदयू के वरिष्ठ नेता भावी प्रत्याशी सुनील सिंह ने दी। श्री सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश जदयू के अध्यक्ष सह राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति 20 सूत्री के उपाध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा,पूर्व उपमुख्यमंत्री सह वरिष्ठ भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद, बिहार सरकार के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री सह जदयू के वरिष्ठ नेता लेसी सिंह, बिहार सरकार के अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति विभाग के मंत्री सह वरिष्ठ भाजपा नेता जनक राम, बिहार प्रदेश लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राजू तिवारी,बिहार प्रदेश राष्ट्रीय लोक मोर्चा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता एवं हम (सेकुलर) के प्रदेश प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण शामिल होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)