सुगौली : ए मुखिया जी मन होखे त बोली, बिहार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर मर्यादा हुई तार-तार, इश्कबाज मुखिया ऑर्केस्ट्रा गर्ल के साथ ठुमके लगाते दिखे
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: बिहार में शादी समारोह हो या कोई अन्य सामाजिक कार्यक्रम,ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम का आयोजन आम बात है। ऑर्केस्ट्रा डांसर के चक्कर में कभी गोली चलती है तो कभी मारपीट की नौबत आ जाती है, बावजूद इसके लोग इसके मजे लेने से पीछे नहीं हटते हैं। चर्चा तब और भी तेज हो जाती है जब कोई जन प्रतिनिधि ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ सरेआम मर्यादा को तार-तार करता दिख जाए। दरअसल, सुगौली प्रखंड के पजिअ.......
अमरुल आलम की रिपोर्ट
सुगौली, पू.च: बिहार में शादी समारोह हो या कोई अन्य सामाजिक कार्यक्रम,ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम का आयोजन आम बात है। ऑर्केस्ट्रा डांसर के चक्कर में कभी गोली चलती है तो कभी मारपीट की नौबत आ जाती है, बावजूद इसके लोग इसके मजे लेने से पीछे नहीं हटते हैं। चर्चा तब और भी तेज हो जाती है जब कोई जन प्रतिनिधि ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ सरेआम मर्यादा को तार-तार करता दिख जाए। दरअसल, सुगौली प्रखंड के पजिअरवा पंचायत के मुखिया राजकुमार पासवान उर्फ अशोक पासवान इन दिनों अपने विवादित कारनामों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे अपने ही पंचायत में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक नृतिका के साथ डांस करते नजर आए थे। अब एक बार फिर उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस बार यह वीडियो उनके ससुराल का बताया जा रहा है,जहां वह अपने ससुराल पहुंचे हुए हैं। और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम का है,जहाँ वे एक नृतिका के साथ डांस कर रहे हैं। फूहड़ डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुखिया जी की खूब चर्चा हो रही है। सभ्य समाज के लोगों का कहना है कि जब कोई मुखिया ही इस तरह की अश्लीलता को बढ़ावा देता दिखाई दे, तो आम लोगों से क्या ही उम्मीद की जा सकती है। अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने मुखिया अशोक पासवान के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश संबंधित थाने की पुलिस को दे दिया है। इसके साथ ही साथ उन्होंने अश्लीलता परोसने वाले ऑकेस्ट्रा संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)