सीतामढ़ी :- रेलवे अपराध आसूचना शाखा ने खोली आरपीएफ की पोल, एक तत्काल टिकट बिचौलिया गिरफ्तार, जेल
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- रेल समस्तीपुर अपराध आसूचना शाखा विशेष टास्क टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर बैरगनिया तत्काल बुकिंग काउन्टर पर निगरानी के क्रम में एक व्यक्ति को समय करीब 10ः05 बजे काउंटर से ताकल टिकट लेकर तेजी से जाते हुए देखकर शक के आधार पर रोककर पूछताछ किया गया। इस दौरान उसने बताया कि काउंटर से वातानुकुलित श्रेणी का टिकट प्राप्त किया हूं। आगे पूछने पर उसने अपना नाम सं.....
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी :- रेल समस्तीपुर अपराध आसूचना शाखा विशेष टास्क टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर बैरगनिया तत्काल बुकिंग काउन्टर पर निगरानी के क्रम में एक व्यक्ति को समय करीब 10ः05 बजे काउंटर से ताकल टिकट लेकर तेजी से जाते हुए देखकर शक के आधार पर रोककर पूछताछ किया गया। इस दौरान उसने बताया कि काउंटर से वातानुकुलित श्रेणी का टिकट प्राप्त किया हूं। आगे पूछने पर उसने अपना नाम संतोष कुमार, उम्र 33 वर्ष, पे0-रमेश पासवान, सा०- डुमरवाना, जिला - सीतामढ़ी (बिहार) बताया। उक्त व्यक्ति के पास. मौजूद रेल टिकट दिखाने हेतु कहा गया तो उन्होंने एक टिकट प्रस्तुत किया, जिसका पीएनआर नं0.- 6656846118, पटना जं0 से तिरूप्पुर तक दिनांक 15 अगस्त 025 को यात्रा करने से सम्बन्धित 04 व्यक्तियो का आरक्षित तत्काल टिकट बरामद किया गया। जिसके संबंध में पूछताछ करने पर उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बाद उक्त टिकट को जप्त किया गया तथा संतोष कुमार, पता उपरोक्त को उनके किये अपराध से अवगत कराते हुए अपराध आसूचना शाखा के विशेष टीम रे0सु0बल सीतामढ़ी को सुपुर्द किया। तथा लिखित शिकायत प्रतिवेदन के आधार पर रेसुब पोस्ट सीतामढ़ी पर मु0अ0सं0-765/2025 के तहत 14 अगस्त 025 अन्तर्गत धारा 143 रेल अधिनियम विरूद्ध संतोष कुमार पंजीकृत किया गया तथा अग्रिम कार्रवाई के लिए रेल न्यायालय भेजा गया है।

बताते चले की सीतामढ़ी रेल प्रशासनिक क्षेत्राधिकार में कुल आठ रेलवे रिजर्वेशन काउंटर मौजूद है। १- बैरगनिया, २- ढेंग, ३- सीतामढ़ी, ४- डुमरा, ५- शिवहर, ६-बाजपट्टी, ७- जनकपुर रोड (पुपरी), ८- कमतौल, शामिल है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी रेलवे रेलवेरिजर्वेशन काउंटर पर 01 से 03 नंबर तक टिकट बिचौलियों का बुक रहता है। तीन नंबर के बाद ही कोई आम पब्लिक अपनी अग्रिम यात्रा के तत्काल टिकट के लिए खड़ा हो सकता है, अन्यथा नहीं। यही कारण है इन आठों रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर रेलवे सुरक्षा बलों द्वारा कोई भी बिचौलिया नहीं पकड़े जाते है, हाला की कभी कभार रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अपनी औचित जांच की जाती है। सूत्र कहते है कि तब इनके द्वारा लाभान्वित बिचौलिए काउंटर से फरार रहते है। इस बीच वही तत्काल टिकट बिचौलिए पकड़े जाते है, जिसे पहले जानकारी नहीं होती है, जो रेलवे सुरक्षा बल के शागिर्द नहीं होते है, और ओ भूल छुक के कारण रेलव सुरक्षा बल की चेकिंग में फंस जाते है।
रेलवे रिजर्वेशन की तत्काल टिकट को लेकर कई मर्तवा स्थानीय रेलवे सुरक्षा बल के कमांडर ओम प्रकाश ठाकुर से बात चित हुई, की रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर बिचौलिया हावी हो चुके है, ध्यान देने योग्य बात है। आम लोगों को तत्काल टिकट नहीं मिल पा रही है। ऐसा सूचना लगातार मिल रही है। इस बात पर रेलवे सुरक्षा बल के सीतामढी कमांडर श्री ठाकुर एक ही बात दोहराते है, की जब से रेलवे की तत्काल टिकट को लेकर आधार लिंकिंग हुई है, ओटीपी के तहत टिकट मिल रही है, तबसे एक भी तत्काल टिकट बिचौलियों की नहीं बन पाती है, हम लोग हमेशा नजर बनाए रखते है। रेलवे की विशेष अपराध आसूचना शाखा ने बैरगनिया रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से तत्काल टिकट बिचौलिये को गिरफ्तार कर रेलवे सुरक्षा बल सीतामढ़ी की पोल खोल दिया है। सीतामढ़ी में कुल दो जगहों पर रेलवे रिजर्वेशन काउंटर मौजूद है। एक सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर तो दूसरा जिला प्रशासनिक मुख्यालय डुमरा जहां भी एक से तीन नंबर प्रतिदिन तत्काल टिकट बिचौलियों का बुक रहता है, चाहे कुछ भी हो कोई आम व्यक्ति इस काउंटर से पहला और दूसरा नंबर की टिकट नहीं ले सकते है। जिसका मनोबल रिजर्वेशन काउंटर पर मौजूद कर्मी भी बढ़ाते रहते है। क्यों कि ओ भी बिचौलियों से लाभान्वित होते है। यही कारण है कि आम लोग रेलवे की तत्काल टिकट को लेकर परेशान रहते हैं, उन्हे नही मिल पाती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)