सुगौली: छठ पूजा की तैयारी तेज, सिकरहना घाट का हुआ मुआयना

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू.च: आगामी छठ पर्व को लेकर मंगलवार को सिकरहना नदी स्थित प्रमुख छठ घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बाढ़ के बाद घाट की स्थिति, पहुंच मार्ग की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। उपस्थित लोगों ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि छठ व्रती बिना किसी असुविधा के घाट तक पहुंच सकें और श्रद्धापूर्वक पूजा-अ.....

Oct 21, 2025 - 16:55
Updated: 7 months ago
0 12
सुगौली: छठ पूजा की तैयारी तेज, सिकरहना घाट का हुआ मुआयना

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू.च: आगामी छठ पर्व को लेकर मंगलवार को सिकरहना नदी स्थित प्रमुख छठ घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बाढ़ के बाद घाट की स्थिति, पहुंच मार्ग की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। उपस्थित लोगों ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि छठ व्रती बिना किसी असुविधा के घाट तक पहुंच सकें और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर सकें। इस अवसर पर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव भाई अली हसन, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रियांशु सर्राफ, विश्व हिन्दू परिषद नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल सर्राफ,सुमन सौरभ सर्राफ, अंकुर चौधरी,रूपेश सर्राफ,हिरामन यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अनजारुल हक सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर घाट की वर्तमान स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार कार्यों पर विचार-विमर्श किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि छठ महापर्व बिहार की अस्मिता और लोक आस्था का प्रतीक है। इसलिए व्रतियों की सुविधा के लिए सड़क,प्रकाश,सुरक्षा,पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने नगर पंचायत से अपील की कि बाढ़ से प्रभावित घाट क्षेत्र में मिट्टी भराई, फिसलन वाले स्थानों की मरम्मत और सुरक्षा बैरिकेडिंग का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिया और कहा कि छठ पर्व सामूहिक आस्था का पर्व है, इसमें सभी समुदायों का सहयोग आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान माहौल पूरी तरह धार्मिक और उत्साहपूर्ण रहा। छठ घाट पर तैयारी को लेकर बैठक में यह भी तय किया गया कि घाट तक जाने वाले मार्गों की नियमित सफाई की जाएगी और प्रकाश की व्यवस्था के लिए अस्थायी पोल लगाए जाएंगे। साथ ही प्रशासन से सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग की गई ताकि श्रद्धालु बिना किसी बाधा के पूजा संपन्न कर सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User